परिवहन निगम ने 2,250 यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचायाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

by
एएम नाथ। शिमला : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम ने भारी बारिश और भूस्खलन के कारण चम्बा ज़िले के कलसुंई क्षेत्र में फंसे श्रद्धालुओं की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की है।
 उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निगम ने कलसुंई से पठानकोट तक निःशुल्क बस सेवा चलाई है। अब तक 36 बसें यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए लगाई गई हैं और आवश्यकता पड़ने पर अधिक बस सेवाएं शुरू की जाएंगी। अब तक लगभग 2,250 श्रद्धालुओं को निगम के माध्यम से सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा चुका है।
श्री अग्निहोत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर श्रद्धालु की सुरक्षा और सुविधा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यात्रा के दौरान सुगम परिवहन और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इस दिशा में हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने निगम कर्मचारियों की लगन और तत्परता की सराहना की, जिन्होंने सेवा भाव के साथ समय पर फंसे यात्रियों को सहायता प्रदान करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सिर्फ 5 मिनट : एटीम गैस कटर से काटा और 17 लाख ले उड़े

माहिलपुर: माहिलपुर ब्लाक के गांव भाम में पीएनबी के एटीम पर शुक्रवार-शनिवार की रात निशाना साधते हुए ब्रेजा गाड़ी में आये तीन नकाबपोश चोरों ने गैस कटर की सहायता से उसने रखे 17 लाख...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सोलन बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे से रैगिंग, श्री अकाल तख्त साहिब सख्त; प्रिंसिपल बदलने के निर्देश

जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने स्कूल प्रशासन पर उठाए सवाल, प्रिंसिपल बदलने के निर्देश सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के एक बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के साथ कथित रैगिंग का मामला...
हिमाचल प्रदेश

सिंगा में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई : पोकलेन मशीन, दो टिपर, एक ट्रैक्टर ट्रॉली, दो इलेक्ट्रिक जनरेटर, एक टैंकर और एक बड़ा छानना जब्त

ऊना : संतोषगढ़ के बाद अब पुलिस ने हरोली के सिंगा में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई की है। रविवार रात को पुलिस और खनन विभाग ने मिलकर अवैध खनन में जुटे वाहनों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बहाली की मांग पर सातवें दिन भी डटे मजदूर : बैरा स्यूल परियोजना में आंदोलन तेज करने की चेतावनी

बातचीत शुरू, पर यूनियन का संघर्ष जारी एएम नाथ। सुरंगानी (चंबा) :बैरा स्यूल परियोजना, सुरंगानी में बैरा स्यूल प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन (सीटू) के बैनर तले श्री दुनी चंद की नौकरी की बहाली की मांग...
Translate »
error: Content is protected !!