सीएम मान से सुखबीर सिंह बादल ने अजनाला में लोगों की जान बचाने के लिए की सेना बुलाने की अपील

by

अजनाला : शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज  मुख्यमंत्री भगवंत मान से रामदास के बाढ़ से प्रभावित हुए 60 गावों के लोगों की जान और आजीविका बचाने के लिए तत्काल  सेना बुलाने की मांग की है। इस हलके के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि रामदास के कई सरपंचों ने उन्हें फोन करके बताया कि उनके गावं दस फीट से भी ज्यादा पानी में डूबे हुए हैं और जान बचाने के लिए उन्हे अपनी छतों पर जाना पड़ा है। उन्होने कहा,‘‘ इनमें से कई लोग वहां से निकलना चाहते हैं। इसके अलावा उन्हें जरूरी खाने-पहीने की चीजें और दवाईयों की आपूर्ति कराने के लिए मोटर बोट की आवश्यकता है। उन्हें अपने दुधारू पशुओं के लिए चारे की भी जरूरत है, जिनमें से कई मर चुके हैं। ऐसे में इस इलाके में पूरे राहत अभियान को सेना को सौंप दिया जाना चाहिए। क्योकिं नागरिक प्रशासन न तो फंसे हुए लोगों तक पहुंच सका न ही उन्हें  जरूरी सामान की आपूर्ति करा पाया है। इसीलिए सेना को तत्काल राहत अभियान शुरू करने के लिए कहने की मांग करते हुए सरदार बादल ने कहा,‘‘ इसमें किसी भी तरह की देरी बहुत ही मंहगी पड़ सकती है।’’

अकाली दल अध्यक्ष ने कई सरपंचों से फोन पर बातचीत की। सरपंचों ने उन्हे बताया कि उन्हें पीने के पानी की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है और डीजल की कमी के कारण जनरेटर खत्म हो गए हैं। उन्होनें गांव के बुजुर्गों को आश्वासन दिया कि वह मोटर बोट की व्यवस्था कर रहे हैं ताकि उन तक जरूरी सामान जल्द से जल्द पहुंचाया जा सके। उन्होने कहा कि ये नौकाएं फंसे हुए लोगों तक तिरपाल, फाॅगिंग मशीन, मच्छर भगाने की दवाईयां, पानी की बोतलें और चारा पहुंचांएगी। उन्होने कहा कि राशन के पैकेट भी रास्तें में हैं और वे जल्द ही प्रभावित लोगों तक पहुंच जाएंगें।

इस बीच प्रभावित लोगों से बातचीत के दौरान यह पता चला कि आप सरकार बांधों को मजबूत करने में नाकाम रही है और नालों की सफाई भी नही की गई है। सरदार बादल ने कहा,‘‘इसके कारण स्थिति बेहद खराब हो गई है।’’ उन्होने आगे कहा ,‘‘ अभी भी सरकार प्रभावित इलाकों में बांधों को मजबूत करने के लिए रेत की बोरियां पहुंचाने का कोई प्रयास नही कर रही है। लोगों को चंदा इकटठा करके अपना गुजारा करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।’’ उन्होने बताया कि अकाली दल ने विभिन्न बाढ़ प्रभावित इलाकों में डीजल , पंप सेट, प्लास्टिक पाइप और रेत की बोरियां पहुंचाई  हैं।

अकाली दल अध्यक्ष के साथ वरिष्ठ नेताओं में जोध सिंह समरा,रणबीर सिंह राणा लोपोके, सुरजीत सिंह भिटटीविड, और राजविंदर सिंह लादेह मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वर्ल्ड फिजियोथेरेपी दिवस पर विद्यामंदिर स्कूल में फिजियोथेरेपी जांच कैंप आयोजित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  वर्ल्ड फिजियोथेरेपी दिवस के उपलक्ष्य में विद्यामंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल, शिमला पहाड़ी, होशियारपुर में एक निशुल्क फिजियोथेरेपी जांच कैंप लगाया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. कृति शर्मा ने...
article-image
पंजाब

कोच कमल किशोर नूरी समिति के प्रभारी के रुप में चयनित

गढ़शंकर: 21 सितम्बर: गढ़शंकर के इंटरनैशनल ताइक्वांडो कोच कमल किशोर नूरी को 16वीं राष्ट्रीय फ्लोर बॉल चैंपियनशिप में अनुशासन समिति के प्रभारी के रुप में शामिल किया गया है। 16वीं नेशनल फ्लोर बॉल चैंपियनशिप...
article-image
पंजाब

पंजाब की जेल से एक गैंगस्टर का इंटरव्यू करना बेहद शर्मनाक : राजा बड़िंग

चंडीगढ़  : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा बड़िंग ने पंजाब पुलिस की एक विशेष जांच टीम से 2023 में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की इंटरव्यू पंजाब में...
article-image
पंजाब

सीएम ने लिया गिद्दड़बाहा में मालवा नहर के स्थल का जायजा : कहा हरसिमरत कौर बादल प्रदेश के पानी की रॉयल्टी मांगने के मुद्दे पर मगरमच्छ के आंसू बहा रही

बरनाला :  पंजाब में आजादी के बाद पहली नहर मालवा नहर बनने जा रही है। शनिवार को मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान मुक्तसर जिले के गिद्दड़बाहा के गांव डोडा पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!