एसडीएम संजीव कुमार ने बाढ़ की स्थिति को लेकर विभिन्न एनजीओ के साथ की बैठक 

by

गढ़शंकर, 2 सितंबर:  पंजाब के लोग पिछले कई दिनों से लगातार बाढ़ का सामना कर रहे हैं। जिसके कारण लोगों के जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। जहां पंजाब के लोग बाढ़ के पानी में फंसे लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए भरसक प्रयास कर रहे हैं। वहीं, उपमंडल मजिस्ट्रेट संजीव कुमार ने आज एसडीएम कार्यालय गढ़शंकर में क्षेत्र के सभी एनजीओ के साथ बैठक की और हलके में बाढ़ की स्थिति पर चर्चा की। इस अवसर पर सभी एनजीओ ने एसडीएम संजीव कुमार को बाढ़ को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी और बाढ़ से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस अवसर पर शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष दर्शन सिंह मट्टू और चेयरपर्सन बीबी सुभाष मट्टू के अलावा जीवन जागृति मंच से डॉ. बिक्कर सिंह, यूनिवर्सल चैरिटेबल ट्रस्ट से डॉ. तरसेम सिंह, राजू ब्रदर्स वेलफेयर सोसायटी से डॉ. लखविंदर कुमार, आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी से प्रिंसिपल जगदीश राय और रोटरी क्लब से एडवोकेट संजीव डोड मौजूद थे।

फोटो कैप्शन:
विभिन्न एनजीओ के साथ बैठक दौरान एसडीएम गढ़शंकर संजीव कुमार।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

वायु सेना की मदद से पांच लोग किए एयरलिफ्ट : पशुपालन विभाग की टीम तथा गंभीर रूप से चोटिल व्यक्ति का किया रेस्क्यू

टांडा में हुआ उपचार, पशुपालन विभाग की टीम ने सरकार का जताया आभार धर्मशाला, 09 अगस्त। सरकार तथा जिला प्रशासन ने बड़ा भंगाल में फंसे पशु पालन विभाग की एक टीम के चार लोगों...
article-image
पंजाब

माता चिंतपूर्णी जी के दरबार के रास्ते में लंगर लगाने के लिए गढ़शंकर से सेवादार रवाना

गढ़शंकर । माता रानी के पवित्र नवरात्रों के शुभ अवसर पर श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा माता चिंतपूर्णी जी के दरबार के रास्ते में स्थित बाबा बालक नाथ जी मंदिर...
article-image
पंजाब

खूब बिक रही है कोल्हापुरी चप्पल होशियारपुर नेचर फेस्ट-2024 में : कोल्हापुरी चप्पल की कीमत 450 से लेकर 3000 तक

होशियारपुर, 3 मार्च:  होशियारपुर नेचर फेस्ट-2024 दशहरा ग्राउंड में आकर्षक और मजबूत कोल्हापुरी चप्पलें हर किसी के आकर्षण का केंद्र हैं ।असली लेदर से निर्मित और चप्पलों की शिल्प कौशल कोल्हापुरी चप्पलों की सुंदरता...
Translate »
error: Content is protected !!