होशियारपुर जिला प्रशासन का कदम: बाढ़ पीड़ितों के लिए डिजिटल दान व्यवस्था, उद्योगपतियों से सहयोग का आग्रह

by

बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन-रेडक्रॉस-एनजीओ का संयुक्त प्रयास, दान प्रक्रिया हुई आसान

– डीसी आशिका जैन ने जिला वासियों को किया आह्वान, राहत सामग्री व आर्थिक सहयोग के लिए आगे आएं

होशियारपुर, 2 सितंबर: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से होशियारपुर जिला प्रशासन ने एक विशेष राहत फंड ड्राइव की शुरुआत की है। डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक दानकर्ता का नाम व मोबाइल नंबर दर्ज होगा, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि दान करने के लिए ऑनलाइन लिंक, क्यूआर कोड, यूपीआई आईडी और डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर के विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा जरूरतमंद परिवारों तक राहत सामग्री जैसे सूखा राशन, तिरपाल, गद्दे और दैनिक उपयोगी वस्तुएं पहुंचाने के लिए इन-काइंड डोनेशन की व्यवस्था भी की गई है। इच्छुक व्यक्ति या संस्थाएं दिए गए https://tinyurl.com/redcrosshoshiarpur लिंक या मोबाइल नंबर 79861-96391 पर संपर्क कर राहत सामग्री भेज सकते हैं।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि रेड क्रॉस सोसायटी, जिला प्रशासन और स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से अब तक कई प्रभावित परिवारों तक आवश्यक वस्तुएं पहुंचाई गई हैं। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि इस आपदा की घड़ी में समाज का हर वर्ग, विशेषकर जिले के उद्योगपति, कारोबारी व एन.आऱ.आई वर्ग आगे आएं और राहत कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि उद्योगों का योगदान न केवल वित्तीय रूप से महत्वपूर्ण होगा, बल्कि इससे राहत सामग्री की आपूर्ति और भी सुदृढ़ होगी।

आशिका जैन ने कहा कि लोगों का सहयोग बाढ़ प्रभावित परिवारों की ज़िंदगी में बड़ा बदलाव ला सकता है। यह समय इंसानियत के नाते एक-दूसरे का साथ देने का है। उन्होंने जिले के उद्योगों, कारोबारी संगठनों और आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि इस राहत अभियान में पूरे दिल से भाग लें और ज़रूरतमंद परिवारों के लिए आशा की किरण बनें। उन्होंने जिला वासियों ने अपील की है कि वे दिए गए डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर अधिक से अधिक योगदान दें ताकि बाढ़ प्रभावित परिवारों तक समय पर मदद पहुंचाई जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दड़ा सट्टे के आरोप में 15 हजार 620 रुपए सहित तीन लोगों ग्रिफ्तार

गढ़शंकर :  दड़ा सट्टे के आरोप में 15 हजार 620 रुपए सहित तीन लोगों को ग्रिफ्तार किया। गढ़शंकर पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर मुताबिक सब इंस्पेक्टर हरजीत सिंह को सुचना मिली कि आनंदपुर साहिब...
article-image
पंजाब

SSP तरनतारन निलंबित : पंजाब उपचुनाव से पहले चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन,

तरनतारन : पंजाब में 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव से ठीक पहले निर्वाचन आयोग ने एक बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। तरनतारन की एसएसपी रवजोत कौर ग्रेवाल को निलंबित कर दिया गया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अंतिम संस्कार के बदले रिश्तेदारों ने रखी शर्त : पत्नी ने खुद ही उठा ली पति की अर्थी, दी मुखाग्नि

 छत्तीसगढ़ के कोरिया के एक गांव में हुआ, जहां एक शख्स की मौत हो जाने पर उसके रिश्तेदारों ने उसकी पत्नी से तब तक उसका अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया. जब तक...
article-image
पंजाब

पुलवामा के शहीदों को समर्पित गांव भज्जल में कैंडल मार्च निकाला

गढ़शंकर : संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर गांव भज्जल में पुलवामा के शहीदों को समर्पित कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च दौरान समूह नगर निवासियों ने भाग लेते मोदी सरकार खिलाफ नारेबाजी की...
Translate »
error: Content is protected !!