मंडी उपमंडल में 9 राहत शिविर स्थापित, प्रभावितों के ठहरने, खाने-पीने और स्वास्थ्य सेवाओं की पूरी व्यवस्था

by
एएम नाथ। मंडी, 3 सितम्बर :  मंडी उपमंडल प्रशासन भारी बरसात के कारण आई आपदाओं में बेघर हुए लोगों के लिए हर संभव मदद प्रदान कर रहा है। प्रभावित परिवारों के ठहरने और खाने-पीने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए मंडी उपमंडल में कुल 9 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं। एसडीएम सदर मंडी रूपिन्द्र कौर ने बताया कि ये शिविर पंचायत भवन मंडी, जिला पंचायत रिसोर्स केन्द्र सदयाणा, लक्ष्मी नारायण मंदिर पंडोह, जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह, रावमापा पंडोह, आईआरबी पंडोह, आर्मी ट्रांजिट कैंप 239, बिपाशा सदन भ्यूली और जिला परिषद भवन भ्यूली में स्थापित किए गए हैं।
उन्होंने जानकारी दी कि पंचायत भवन मंडी में 26 प्रभावितों में से 20 लोग जेल रोड़ से और 6 गुरुद्वारा क्षेत्र से ठहरे हैं। इसके साथ ही जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर सदयाणा में 17 और जिला परिषद भवन भ्यूली में 3 प्रभावित लोग आश्रय ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में 80, रा.व.मा.पा पंडोह में 100, आईआरबी पंडोह में 200, आर्मी ट्रांजिट कैंप 239 में 52 और बिपाशा सदन भ्यूली में 50 लोगों के ठहरने की क्षमता भी उपलब्ध है।
एसडीएम ने बताया कि बरसात के चलते मंडी से कुल्लू के बीच फोरलेन मार्ग बाधित होने की स्थिति में भी ड्राइवरों और यात्रियों के लिए ठहरने तथा भोजन की व्यवस्था की गई है। एसडीएम ने बताया कि रोजाना 500 से 1000 से अधिक लोगों को राहत शिविरों और उनके वाहनों तक भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। वाहन चालकों को मोबाइल वैन के माध्यम से उनके स्थान पर ही भोजन पहुँचाया जा रहा है। साथ ही उनके ठहरने की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
उन्होंने यह भी बताया कि राहत शिविरों में प्रभावितों के लिए निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, आवश्यक दवाइयां और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त पेयजल, बिजली और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी ध्यान रखा जा रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिंद्रनगर में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, पति व ससुर गिरफ्तार

एएम नाथ। मंडी :  जोगिंद्रनगर में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में हुई मौत मामले पुलिस ने ससुर व सैनिक पति को गिरफ्तार कर लिया। जोगिंद्रनगर में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में हुई मौत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दूसरा चरणः 82 ग्राम पंचायतों के 524 वार्डों में मतदान आज, 1.23 लाख मतदाता डालेंगे वोट 134 मतदान केंद्रों में से 20 संवदेनशील तथा 10 अति संवेदनशील

ऊना – पंचायती राज संस्थाओं के दूसरे चरण में मंगलवार को जिला ऊना की 82 ग्राम पंचायतों के 524 वार्डों में मतदान होगा। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गैस सिलंडर और चूल्हा मुफ्त किसे मिलेगा जानने कि लिए पढ़े : 1,650 करोड़ रुपये की सब्सिडी की मंजूरी

नई दिल्ली : सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन देने के लिए अनुदान जारी करने की मंजूरी दी है । इसके लिए कैबिनेट बैठक में उज्ज्वला स्कीम में नए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोबाइल चलाने से रोका : नाराज हुई 11 वर्षीय बच्ची, लगाया फंदा

मंडी में 11 वर्षीय बच्ची की मौत से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर उपमंडल में 11 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में...
Translate »
error: Content is protected !!