डीजीपी नरेश अरोड़ा ने अपने पुलिस सफर, पंजाब सरकार की मुहिमों और मानवाधिकार कार्यों पर रखी स्पष्ट राय

by

दलजीत अजनोहा l होशियारपुर/चंडीगढ़:पंजाब पुलिस हैडक्वार्टर, सेक्टर-9 चंडीगढ़ में विशेष बातचीत के दौरान पंजाब के स्पेशल डीजीपी नरेश अरोड़ा ने अपने पुलिस सफर, सरकार की प्राथमिकताओं और विभागीय कार्यशैली से जुड़ी कई अहम जानकारियां साझा कीं। इस विशेष मुलाकात में उन्होंने एएसपी से डीजीपी तक की यात्रा, पंजाब सरकार की “युद्ध नशियां विरुद्ध” मुहिम, धान की खरीद और लिफ्टिंग की प्रक्रिया, तथा मानवाधिकारों से जुड़े कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।

डीजीपी अरोड़ा ने अपने लंबे पुलिस करियर को याद करते हुए कहा कि पुलिस सेवा एक चुनौतीपूर्ण लेकिन समाज की भलाई के लिए बेहद संतोषजनक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि किस तरह उन्होंने एएसपी के पद से शुरुआत की और विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए आज डीजीपी के रूप में सेवा दे रहे हैं। इस सफर में उन्हें अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन हर कदम पर सेवा, अनुशासन और निष्ठा को प्राथमिकता दी।

“युद्ध नशियां विरुद्ध” मुहिम को लेकर उन्होंने कहा कि यह पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और पंजाब पुलिस पूरी मजबूती से इस अभियान को आगे बढ़ा रही है। नशे की सप्लाई चेन को तोड़ना, तस्करों पर कड़ी कार्रवाई करना और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जन-जागरूकता फैलाना इस मुहिम के प्रमुख उद्देश्य हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि समाज के सहयोग से पंजाब को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य जल्द ही साकार होगा।
मानवाधिकारों की रक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस लगातार यह सुनिश्चित कर रही है कि हर कार्रवाई कानून के दायरे में और पारदर्शी ढंग से हो। किसी भी नागरिक के अधिकारों का हनन न हो, इसके लिए कड़ी निगरानी रखी जाती है। उन्होंने बताया कि विभाग ने इस दिशा में कई सुधारात्मक कदम उठाए हैं ताकि पुलिस और जनता के बीच विश्वास और मजबूत हो सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मशहूर पंजाबी सिंगर ड्रग तस्करी के मामले पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल

जालंधर: पंजाब के एक मशहूर पंजाबी गायक से जुड़ी सनसनीखेज खबर सामने आई है. फेमस पंजाबी सिंगर शुभम लोधी, जो गाने के बहाने ड्रग्स तस्करी में भी शामिल था, आज पुलिस को चकमा देकर...
article-image
पंजाब

तीनों पंचायतों बीनेवाल,टिब्बियां और पिपलीवाल में अगर सर्वसमिति से चुनाव होता तो सभी गावों के विकास के लिए देंगे पचास पचास हजार : राणा राम लुभाया

गढ़शंकर : गांव बीनेवाल के समाज सेवी राणा राम लुभाया ने स्पष्ट कहा कि गांव बीनेवाल के अंतर्गत पड़ती तीनों पंचायतों बीनेवाल , टिब्बियां और पिपलीवाल में अगर सर्वसमिति से चुनाव होता है तो...
पंजाब

मारपीट के आरोप में दोनों पक्षों के 7 लोगों पर मामला दर्ज

नवांशहर। थाना सिटी पुलिस ने मारपीट के आरोप में दोनों पक्षों के कुल 7 लोगों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार गांव देनोवाल कलां निवासी शाम लाल ने पुलिस को...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस में 70 अधिकारियों की DSP पद पर हुई पदोन्नति…DGP गौरव यादव ने दी बधाई

चंडीगढ़ । राज्य सरकार ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत व प्रभावशाली बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राज्य के 70 योग्य और समर्पित पुलिस अधिकारियों को पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!