मणि महेश कुदरती आपदा से सकुशल लौटे लोगों ने खन्ना को सुनाई व्यथा

by

होशियरपुर :  मणि महेश यात्रा में आयी कुदरती आपदा से सकुशल लौटे भिखी पिंड के केशव, होशियारपुर के धैर्य, कुणाल एवं मोहित ने पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना से मुलाकात की और उन्हें मणि महेश यात्रा के दौरान आयी कुदरती आपदा में यात्रियों की व्यथा सुनाई। मणि महेश से लौटे युवकों ने खन्ना को बताया कि मणि महेश में बादल फटने और लैंडस्लैड होने से श्रद्धालु पहाड़ों में कई जगह फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस त्रासदी में कई यात्री मारे गए और कई लापता हैं। उन्होंने बताया कि रास्ते ठीक होने और बाढ़ का पानी कम होने के लिए लोगों को कई कई दिन इंतज़ार करना पड़ा जहाँ उनको कोई मदद पहुंचनी भी मुश्किल थी। उन्होंने खन्ना से कहा कि भारत सरकार की मदद से फंसे हुए लोगों को त्रासदी से निकला जाये। इस मौके खन्ना ने कहा कि मणि महेश त्रासदी से लोगों को निकलने के लिए भारत सरकार पहले से ही कार्यरत है। खन्ना ने कहा कि वे आने स्तर पर भी वहां लोगों की हर संभव मदद के लिए प्रयास कर रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मोहाली में 50 शिक्षकों को किया सम्मानित; बोले मुख्यमंत्री—मैं खुद एक अध्यापक का बेटा, शिक्षक की चुनौतियों को करीब से देखा है

मोहाली, 5 सितंबर। शिक्षक दिवस के अवसर पर पंजाब सरकार की ओर से मोहाली के सेक्टर-62 स्थित विकास भवन में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान मुख्य अतिथि के...
article-image
पंजाब

Police arrested a person with

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 7 : Mahilpur police arrested a person with three stolen motorcycles and started further action. According to the information, SHO Palwinderpal Jeet Singh said that on the information of the informer, police...
article-image
पंजाब

जमीन विवाद के चलते डबल मर्डर की घटना

गुरदासपुर : बंटवारे के विवाद के चलते दो लोगों की जान चली गई। रिपोर्टों के अनुसार, एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई और उसकी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा की घोषणाओं का हिसाब दें मंत्री नेगी : जय सिंह …. मेडिकल कॉलेज की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की उठाई मांग

जय सिंह बोले, जनता को आश्वासनों नहीं, धरातल पर हुए कामों का चाहिए हिसाब एएम नाथ। चंबा :  प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता जय सिंह ने जनजातीय विकास, राजस्व, बागवानी एवं जन...
Translate »
error: Content is protected !!