जिले के 0-5 वर्ष के 1,52,552 बच्चों को पिलाई जाएंगी पल्स पोलियो बूंदे: अपनीत रियात

by

डिप्टी कमिश्नर ने पल्स पोलियो बूंदे पिलाकर जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो के अभियान की करवाई शुरुआत
वर्धमान यार्नस व स्पीनिंग मिल में लगाए गए पोलियो बूथ पर नन्हे-मुन्ने बच्चों को बूंदे पिलाकर दिए खिलौने
तीन दिवसीय अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की 795 टीमे बूथ बनाकर व घर-घर जाकर बच्चों को पिलाएंगी पल्स पोलियो बूंदे
होशियारपुर, 27 फरवरी:
डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात की ओर से आज वर्धमान यार्नस व स्पीनिंग मिल में लगाए गए पोलियो बूथ पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो बूंदे पिलाकर जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान उन्होंने नन्हे-मुन्ने बच्चों को उपहार स्वरुप खिलौने भी भेंट किए। उन्होंने लोगों को अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो बूंदे पिलाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि वे घर आने वाली पैरा मैडिकल टीमों को सहयोग कर अपने बच्चों को पल्स पोलियो बूंदे जरुर पिलाएं। इस मौके पर उनके साथ सिविल सर्जन डा. परमिंदर कौर, वर्धमान मिल के डायरेक्टर वित्त व प्रबंधन तरुण चावला, प्रेजीडेंट व डायरेक्टर आई.जे.एम.एस. सिद्धू, सहायक सिविल सर्जन डा. पवन कुमार, जिला टीकाकरण अधिकारी डा. सीमा गर्ग, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. लखवीर सिंह, एस.एम.ओ. डा. प्रदीप भाटिया के अलावा अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।
डिप्टी कमिश्नर ने जानकारी सांझी करते हुए बताया कि पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत जिले में स्वास्थ विभाग की 795 टीमों की ओर से बूथ बनाकर 0-5 वर्ष के बच्चों को पल्स पोलियो बूंदे पिलाई गई। उन्होंने बताया कि 1 मार्च 2022 तक चलने वाले इस अभियान के अंर्तग 0 से 5 वर्ष के 1,52,552 को पल्स पोलियो बूंदे पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की मुख्य टारगेट झुग्गी-झोंपड़ी, भट्ठे आदि को कवर करना है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण विंग, स्वंय सेवी संस्थाओं, डाक्टरों व पैरा मैडिकल स्टाफ की ओर से बहुत लगन से जिले को पोलियो मुक्त रखने में अपना योगदान दिया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने वहां बच्चों को पल्स पोलियो बूंदे पिलाई व स्वास्थ्य टीमों को सहयोग करने की अपील भी की।
डिप्टी कमिश्नर ने स्वास्थ्य टीमों को अपील करते हुए कहा कि वे पल्स पोलियो बूंदे पिलाने के साथ-साथ लोगों को कोरोना वायरस से बचाव संबंधी सावधानियां अपनाने व टीकाकरण के लिए भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में अपने व अपने परिवार को स्वस्थ रखने के लिए हमें स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों में उनको हर संभव सहयोग देना चाहिए तभी हम अपने व अपने परिवार को स्वस्थ रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों की मेहनत व लोगों के सहयोग से देश में वर्ष 2011 से पोलियो का एक भी केस न आना बहुत खुशी की बात है, परंतु भारत के पड़ोसी देशों में अभी भी यह मामले सामने आ रहे हैं, इस लिए हम सभी को सर्तक रहना है और अपने बच्चों के स्वास्थ्य की खुद चिंता करनी है
सिविल सर्जन डा. परमिंदर कौर ने बताया कि पल्स पोलियो के तीन दिवसीय अभियान के अंतर्गत आज विभाग की ओर से पोलियो बूथ लगाए जा रहे हैं वहीं अगले दो दिनों के दौरान टीमों की ओर से घर-घर जाकर किसी कारणवश पल्स पोलियो बूंदे पीने से वंचित बच्चों को कवर किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तपस्थल श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धार्मिक स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब के परिसर में दहाजा (साल ) करवाने की इजाजत नहीं दी जाएगी – बाबा केवल सिंह

गढ़शंकर। तपस्थल श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धार्मिक स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब, प्रबंधक कमेटी , श्री गुरु रविदास सभाओं ,अबेंडदकर सभायों व निहंग संगठनों के बैठक श्री खुरालगढ़ साहिब में हुई। जिसमें श्री गुरु रविदास...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपनी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल se.census.gov.in पर की दर्ज : प्रदेशवासियों से मुख्यमंत्री सुक्खू ने आग्रह किया कि वे 15 जून, 2026 तक अपनी स्व-गणना पूरी करें

एएम नाथ। शिमला : जनगणना-2027 के स्व-गणना अभियान में भाग लेकर मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अपनी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल se.census.gov.in पर दर्ज की। उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे 15 जून, 2026...
article-image
पंजाब

जिला चुनाव अधिकारी की उपस्थिति में हुई काउंटिंग स्टाफ की हुई पहली रैंडेमाइजेशन

होशियारपुर 28 फरवरी: भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों पर विधान सभा चुनावों के मद्देनजर आज जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात की मौजूदगी में एन.आई.सी. कार्यालय, जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में काउंटिंग स्टाफ की...
पंजाब

एटीएम चोर गिरोह का सदस्य गढ़शंकर पुलिस ने 200 नशीली गोलियों के साथ किया गिरफ्तार

गढ़शंकर :   गढ़शंकर पुलिस ने माहिलपुर में पीएनबी बैंक का एटीएम तोड़ने की कोशिश करने के बाद फरार होने वाले आरोपी को 200 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा दर्ज मामले...
Translate »
error: Content is protected !!