राहुल गांधी मलेशिया घूम रहे …आम आदमी पार्टी ने बोला हमला

by

नई दिल्ली : काग्रेस और आम आदमी पार्टी  के रिश्तों में तल्खी बढ़ती जा रही है। आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के साथ ही पार्टी के कई नेता कांग्रेस पर हमलावर हैं.इस बीच आप ने राहुल गांधी के मलेशिया दौरे पर सवाल उठाया है। पार्टी का कहना है कि जब पंजाब बाढ़ से जूझ रहा है, तब कांग्रेस नेता विदेश घूम रहे हैं।

आप के मीडिया इंचार्ज अनुराग ढांडा ने राहुल गांधी की मलेशिया यात्रा की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमें उन्होंने तंज करते हुए कहा ‘पंजाब में चुनाव होगा तो ये इंसान वोट मांगने पहुंच जाएगा लेकिन आज पंजाब बाढ़ से जूझ रहा है तो ये जनाब मलेशिया घूम रहे हैं?’. ढांडा के इस बयान से आप और कांग्रेस के रिश्तों में दरार और भी गहरी होती नजर आ रही है, साथ ही विपक्षी एकता पर भी सवाल खड़े कर दिए है।

वहीं पंजाब की बात करें तो लगातार बारिश और बाढ़ ने सूबे के हालात बेहद खराब कर दिए हैं। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है ।  राज्य के कई जिलों में गांव डूबे हुए हैं. बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है, जबकि 1.75 लाख हेक्टेयर जमीन पर खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं. लाखों लोग बेघर हो गए हैं। राज्य सरकार राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई. NDRF, BSF, सेना, पंजाब पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें लगातार राहत बचाव कार्यों में लगी हुई हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मुकेरियां नहर पर सुरक्षा रेलिंग लगवाने हेतु खन्ना ने मानवाधिकार आयोग से की हस्तक्षेप की अपील

होशियारपुर, 3 अगस्त। पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना ने मुकेरियां क्षेत्र में नहर के दोनों किनारों पर सुरक्षा रेलिंग न होने के कारण हर समय बनी रहने वाली...
article-image
पंजाब

डाक्टर धर्मवीर गांधी कांग्रेस में शामिल : डा. गांधी ने अपनी नवां पंजाब पार्टी का भी कांग्रेस में कर दिया विलय

नई दिल्ली , 1 अप्रैल । पंजाब में पटियाला लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के पूर्व सांसद रहे हृदय रोग विशेषज्ञ डाक्टर धर्मवीर गांधी सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। यहां पर...
article-image
पंजाब

संभावित बाढ़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए डैम, दरिया, नहर, खड्डों और नीचले इलाकों से दूर रहें ज़िला वासी: DC आशिका जैन

आपात स्थिति में जिला कंट्रोल रूम नंबर 01882-220412 पर करें संपर्क होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने जिला वासियों से अपील की है कि वे लगातार हो रही भारी बारिश के कारण...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ नगर निगम पार्षद प्रेमलता की ने कहा बीजेपी प्रधान जतिंदर मल्होत्रा दुआरा सिख समुदाय के विरुद्ध दिया आपत्तिजनक बयान निंदनीय

चंडीगढ़ : पुनीत महाजन : पार्षद प्रेमलता ने चंडीगढ़ भाजपा के प्रधान जतिंदर पाल मल्होत्रा द्वारा सिख समुदाय के विरुद्ध दिए गए आपत्तिजनक बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान...
Translate »
error: Content is protected !!