पूर्व मंत्री आशा कुमारी का आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

by

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री एवं डलहौजी विधानसभा क्षेत्र की 6 बार की विधायक आशा कुमारी ने आपदा प्रभावित कंधवारा और पिछला ड्यूर के दुर्गम क्षेत्रों का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और क्षतिग्रस्त घरों का भी स्थलीय निरीक्षण किया।

उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में इस समय आलू जैसी सब्जियां तैयार हैं, लेकिन सड़क की खराब स्थिति के कारण यहां तक लोडेड वाहन नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे किसानों और बागवानों को भारी परेशानी हो रही है।


आशा कुमारी ने लोक निर्माण विभाग को त्वरित कार्यवाही के आदेश देते हुए कहा कि सड़क मार्ग को जल्द से जल्द बहाल किया जाए, ताकि स्थानीय किसानों और बागवानों को राहत मिल सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिका ने 1100 भारतीयों को पिछले 12 महीनों में किया डिपोर्ट

अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग में सीमा और आव्रजन नीति के सहायक सचिव Royce Bernstein Murray ने एक ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका ने पिछले 12 महीनों में अवैध रूप...
article-image
पंजाब

मोटरसाइकिल-ब्लैरो टक्कर में 19 वर्षीय छात्र की मौत : मृतक का चचेरा भाई 18 वर्षीय छात्र गंभीर घायल

गढ़शंकर, 5 अप्रैल : गढ़शंकर-नंगल रोड पर मोटरसाइकिल हादसे में मां-बाप के इकलौते बेटे की मौत हो गई जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मुताबिक शाहपुर गांव के चाचा-ताये...
article-image
पंजाब

किसान आंदोलन की शुरुआत से लेकर तीनों कृषि काले कानून रद्द होने तक किसानों के साथ खड़ी रही पंजाब सरकार: रणदीप सिंह नाभा

माहिलपुर 30 नवंबर: कृषि, किसान कल्याण व खाद्य प्रसंस्करण मंत्री रणदीप सिंह नाभा ने कहा कि पंजाब सरकार ने हमेशा आगे आकर किसानों का हाथ थामा है। यही कारण है कि केंद्र सरकार की...
Translate »
error: Content is protected !!