5 हजार करोड़ के सेब के व्यापार पर संकट : सड़कें बंद होने से मंडियों में नहीं पहुंच पा रहे सेब

by

एएम नाथ : धर्मशाला। हिमाचल में आपदा से सेब के व्यापार पर  4 नेशनल हाईवे समेत 600 से अधिक सड़कें लैंडस्लाइड से जगह-जगह बंद होने से संकट बना हुया है । इससे सेब मंडियों तक पहुंचाना मुश्किल हो गया है।

जानकारी मुताबिक सेब बागवानों का हजारों पेटी सेब या तो गोदाम में खराब हो रहा है या फल मंडियों और पिकअप व ट्रकों में लोड हैं। हिमाचल में सेब की आर्थिकी 5 हजार करोड़ की है। सेब प्रदेश से बाहर की मंडियों में तभी जा पाएगा, जब सड़कें बहाल होंगी। हालात ऐसे ही रहे तो ढाई हजार से तीन हजार करोड़ रुपये का सेब मंडियों तक पहुंचाना मुश्किल हो जाएगा। अकेले किन्नौर की टापरी मंडी में ही 15 हजार पेटी सेब ऑक्शन यार्ड और मंडी में खड़ी गाड़ियों में भरा हुआ है।

मंडी, कुल्लू और चंबा के अलग अलग क्षेत्रों में भी 55 हजार पेटी से ज्यादा सेब गोदाम व ट्रकों में भरा पड़ा है। कुल 3.50 लाख पेटी सेब मंडियों और ट्रकों में फंसा हुआ है। बताया जा रहा है कि अकेले शिमला जिले में 20 से 25 लाख पेटी तैयार हैं । सेब का सीजन 25 अगस्त तक खत्म हो जाता था, लेकिन इस बार सितंबर के पहले हफ्ते में भी तुड़ान नहीं हो पाया है।

हिमाचल प्रदेश में 1948 के बाद इतनी भयंकर बारिश देखने को मिली है। प्रदेश में 450 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है, जिसका सीधा असर किसानों और बागवानों पर पड़ा है।  इसमें सेब बागवान सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। प्रदेश में लगभग 4 से 5 लाख पेटी सेब जगह-जगह सड़कों के बंद होने की वजह से फंसा हुआ है। नेशनल हाईवे भी ठप पड़े हैं और राज्य में करीब 1100 से अधिक सड़कें बंद हैं। वहीं राजस्व मंत्री जगत नेगी कह रहे है कई हिमाचल में सड़कों की वजह से सेब फंसा हुआ है। सरकार युद्धस्तर पर सड़कों को खोलने में लगी हुई है। सेब को मंडियों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

जिक्रयोग है कि। प्रदेश में इस बार बीते तीन वर्षों की अपेक्षा अधिक सेब उत्पादन का अनुमान था। तीन करोड़ से अधिक सेब की पेटियां बाजार में पहुंचने की उम्मीद थी। लेकिन मंडी, कुल्लू व शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में संपर्क सड़कों के बंद होने के कारण बागबानों को सेब को मंडियों तक पहुंचाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली दवाइयों की सहकारी दुकान का शुभारंभ : सहकारी दुकान दवाओं पर 15 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक की छूट प्रदान करेगी – शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी

एएम नाथ। घुमारवीं :  जय सहकार” के मूलमंत्र को आत्मसात करते हुए दी व्यास एग्रीकल्चर मल्टीपरपज सहकारी समिति लिमिटेड, घुमारवीं द्वारा संचालित सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली दवाइयों की सहकारी दुकान का शुभारंभ आज...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर में एक और मर्डर : चार अज्ञात मोटर साइकिल सवारों  द्वारा एक व्यक्ति को मारी गोली

गढ़शंकर, 9 नवम्बर: गढ़शंकर में आज एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सायं 7:30 बजे के करीब चार मोटरसाइकिल सवाल लोगों द्वारा एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले, प्री-क्वार्टर फाइनल में कई टीमों ने बनाई जगह

एएम नाथ। घुमारवीं (बिलासपुर), 3 फरवरी: 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, घुमारवीं के खेल मैदान में प्रतियोगिता के तीसरे दिन खेले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेडिकल स्टोर पर फायरिंग : तीन नकाबपोश मोटरसाइकिल पर आए और एक नए मोटरसाइकिल से उतर कर दो गोलियां मारी और वीडियो बनाई फिर हुए फरार, मेडिकल स्टोर मालिक बाल बाल बचा

गढ़शंकर l गढ़शंकर श्री आनंदपुर साहिब रोड पर स्थित अड्डा बोड़ा में वर्मा मेडिकल स्टोर पर मोटरसाइकिल स्वारों दुआरा फायरिंग की और फरार हो गए। गोलियां लगने से मेडिकल स्टोर का मेंन टाफ़न टूट...
Translate »
error: Content is protected !!