1600 करोड़ रुपए की राहत राशी के समेत अन्य बहुत सी राहतें पंजाब के बाढ़ पीड़ितों को देने के लिए पंजाब निवासियों ने प्रधानमंत्री नरेदर मोदी का किया धन्यवाद : तीक्ष्ण सूद

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा हैं कि इस बार पंजाब ने बाढ़ की भीषण त्रासदी झेली हैं , बहुत से गांवों में बाढ़ का पानी घुसने से हजारों एकड़ फसल तबाह होने से , मकानों, घरेलू समान व मवेशियों का भी लोगो को भारी नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि पंजाब को बाढ़ की आपदा से काफी हद तक बचाया जा सकता था , अगर पंजाब सरकार समय पर उचित कदम उठा कर नालों की सफाई तथा नदियों व नालों के बांधों की मुरम्मत करवाती , जिसके लिए केंद्र सरकार ने 12000 करोड़ आपदा राहत कार्य के आम प्रबंध के लिए भेजे थे। भगवंत मान सरकार ने बाढ़ राहत के लिए भी कोई काम करने की बजाए सिर्फ राजनीति की तथा पंजाब का नुकसान बेबजह इश्तिहारबाजी करके बर्बाद किया। हर साल की तरह भाखड़ा से जो पानी हरियाणा को भेजा जाता तथा उसे रोकने की हटधर्मी करके भी नुकसान पहुंचाया, जिससे समय रहते पानी छोड़ा नहीं जा स्का। इधर जब कि सैकड़ों समाजसेवी संस्थाए बाढ़ राहत कार्यों में जुटी हुई हैं। पंजाब सरकार कि तरफ से पीड़ितों के लिए एक पैसा भी नहीं दिया गया। पंजाब सरकार द्वारा अगर 20000 रुपए प्रति एकड़ की घोषणा कि बात की जाए तो वह भी अनुमानित एक लाख एकड़ फसल के मुआवजे के बदले केवल 200 करोड़ रुपए की राशी होगी, जबकि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी द्वारा पंजाब के गवर्नर, खेतीबाड़ी मंत्री तथा स्वयं के मौके देखने के बाद 1600 करोड़ रुपए की राशी देने की घोषणा की गई हैं , जिससे 1 लाख एकड़ जमीन के बाढ़ पीड़ितों को 80000 रुपए प्रति एकड़ तक मिल सकेगा। सबाल यह हैं कि पंजाब सरकार केंद्र द्वारा भेजा गया धन ईमानदारी से खर्चेगी या पहले की तरह फजूल खर्चे में उड़ाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा बाढ़ से ग्रस्त मकानों का प्रधानमंत्री अवास योजना के अंतर्गत पुनर्निर्माण करने, स्कूलों का पुनर्निर्माण श्री स्कूल योजना के अंतर्गत करने, मृतकों के आश्रितों तथा घायलों को 2 लाख 50 हजार देने की घोषणा भी बाढ़ पीड़ितों को भारी राहत पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में भी आम आदमी पार्टी केवल राजनीति कर रही हैं जो कि सर्वथा अनुचित हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

थाईलैंड की दो लड़कियां बालकनी से कूद गईं : विदेशी लड़कियों के साथ एक युवक आपत्तिजनक हालत में मिला, पुलिस ने किए चार अरेस्ट

अमृतसर : अमृतसर बस स्टैंड के पास एक होटल की छत से मंगलवार को दो विदेशी लड़कियों ने छलांग लगा दी । यह दोनों लड़कियां थाईलैंड की रहने वाली हैं और इसी होटल के...
article-image
पंजाब

चब्बेवाल के पिंदर सोढ़ी को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार : खुद को विजिलेंस अफसर बता कर पैसे ठगने वाला भगोड़ा था पिंदर सोढ़ी

चंडीगढ़  : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने  होशियारपुर जिले के चब्बेवाल शहर के निवासी पिंदर सोढ़ी को गिरफ्तार किया। खुद को सतर्कता अधिकारी बताकर किसानों से 25 लाख रुपये की राशि के दो चेक हासिल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चम्बा से चंडीगढ़ जा रही एचआरटीसी की बस हुई हादसे का शिकार : बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकराई 

एएम नाथ। चम्बा :  चंडीगढ़ रूट पर जा रही एचआरटीसी चम्बा डिपो की बस हादसे का शिकार हो गई। यह घटना तब हुई जब बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई।...
article-image
पंजाब

बसपा नेता डॉ. हरभज मेहमी और समिति सदस्य संतोख लाल अपने साथियों के साथ आप में शामिल

गढ़शंकर, 16 अक्तूबर : आज गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र की आम आदमी पार्टी को उस समय भारी बल मिला जब बसपा को अलविदा कहते हुए डॉ. हरभज मेहमी जिला प्रभारी बसपा एवं समिति सदस्य संतोख...
Translate »
error: Content is protected !!