ज़िले में इस सीज़न 4.36 लाख मीट्रिक टन धान खरीद की संभावना: आशिका जैन

by

डिप्टी कमिश्नर ने मंडियों में धान खरीद को लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की

– कहा, किसान सूखा धान ही मंडियों में लेकर आएं, खरीद होगी निर्बाध

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब में धान की खरीद का सीज़न शीघ्र ही आरंभ होने वाला है। इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर आशिका जैन ने बताया कि मंडियों में किए गए प्रबंधों की समीक्षा लगातार हो रही है। उन्होंने किसानों को समय पर और सुगम खरीद सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिले में इस बार लगभग 4.36 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद होने का अनुमान है। इसके मद्देनज़र मंडियों में सभी आवश्यक सुविधाएं जैसे बिजली, पानी, बरसाती तिरपाल, पार्किंग, शौचालय,
आढ़तियों एवं किसानों के बैठने की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने संबंधित विभागों और खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए कि मंडियों में किसी प्रकार की कमी न रहने पाए और खरीद की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सुचारु ढंग से संपन्न हो।

डिप्टी कमिश्नर ने जिले के किसानों से अपील की कि वे मंडियों में केवल पूरी तरह सूखा धान ही लेकर आएं। गीले अथवा नमी युक्त धान से खरीद प्रक्रिया प्रभावित होती है और किसानों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को उनके फसल मूल्य का पूरा और समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

आशिका जैन ने कहा कि प्रशासन किसानों और आढ़तियों के सहयोग से इस सीज़न में निर्बाध धान खरीद को सफलतापूर्वक अंजाम देगा। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि खरीद प्रक्रिया से संबंधित किसी भी समस्या का तुरंत समाधान किया जाए ताकि किसानों को बिना किसी परेशानी के लाभ मिल सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

18 श्रद्धालुओं की मौत : खड़े ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, जोधपुर में भीषण सड़क हादसा

जोधपुर : भीषण सड़क हादसा हो गया है।फलोदी जिले के मतोड़ा क्षेत्र में एक टूरिस्ट बस खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में...
article-image
पंजाब

गद्दी बाबा गामे शाह प्रितम शाह की जायदाद का इंतकाल हुया सतपाल शाह(सैनी) के नाम

गढ़शंकर :  गद्दी बाबा गामे शाह प्रितम शाह की जायदाद का इंतकाल तीस सितंबर, 2016 को सतपाल शाह(सैनी)चेला बाबा गामे शाह चेला मौजु शाह के नाम हो चुका है। यह जानकारी गांव कुनैल के...
article-image
पंजाब

श्री श्री 108 महंत बाबा मुनि दास जी पंचतत्व में विलीन हो गये  -संत समाज के रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया

गढ़शंकर, 7 नवम्बर: महान फकीर डेरा खुशी पद्दी के संचालक श्री श्री 108 महंत बाबा मुनि दास जी आज अपनी धार्मिक सांसारिक यात्रा पूरी कर पंचतत्व में विलीन हो गये। उनका अंतिम संस्कार उनके...
article-image
पंजाब

4.90 करोड़ रुपये का सकल लाभ और 1.64 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित : एचपी एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन ने पिछले वित्त वर्ष में 94.44 करोड़ रुपये का किया कारोबार

एएम नाथ। शिमला : एचपी एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड के निदेशक मंडल की 261वीं बैठक आज यहां बागवानी, राजस्व, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित की...
Translate »
error: Content is protected !!