रेडक्रॉस जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर : खन्ना

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  माहिलपुर के विभिन्न गाँवों के 14 बाढ़ ग्रस्त घरों के लिए रेडक्रॉस ने दिए 14 प्लास्टिक तारपोलिन शीट
पूर्व सांसद व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के पूर्व वाईस चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने कहा कि रेडक्रॉस जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर है । उन्होंने कहा कि बरसात के इस मौसम में बाढ़ के कहर ने कई लोगों के घर छीन लिए। लोगों की सम्पत्तियों और पषुधनों का भारी नुक्सान हुआ है। वैसे तो सभी सामाजिक संस्थाओं ने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद कर मानवता का धर्म निभाया है। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी भी ज़रूरतमंद लोगों को समर्पित है और अपने स्तर पर जरूरतमंदों की मदद करने के लिए सदैव तैयार रहती है। खन्ना दम्पति ने कहा कि ब्लॉक माहिलपुर के 14 विभिन्न गाँवों के बाढ़ ग्रस्त 14 घरों को रेडक्रॉस के जिला सचिव मंगेश सूद द्वारा 14 प्लास्टिक तारपोलिन शीट महिलपुर के पार्षद अमरजीत सिंह भिंदा को सुपुर्द कर दी गयी हैं। इस मौके पार्षद अमरजीत सिंह भिंदा ने रेडक्रॉस सोसाइटी का धन्यवाद किया। इस मौके खन्ना की धर्मपत्नी मीनाक्षी खन्ना, ओंकार सिंह, आशीष बजाज भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह की नई पार्टी के नाम का ऐलान : नई पार्टी का नाम होगा शिरोमणि अकाली दल आनंदपुर साहिब

डिब्रूगढ़ जेल में बंद खालिस्तानी समर्थक श्री खडूर साहिब से निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह और फरीदकोट संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय सांसद सरबजीत सिंह खालसा ने अपनी नई पार्टी के नाम की घोषणा कर दी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नालागढ़ पुलिस ने लुधियाना के दो युवकों से 14.07 ग्राम हैरोइन बरामद कर किया गिरफ्तार

सोलन, 12 अप्रैल  । पंजाब के लुधियाना निवासी दो युवकों से नालागढ़ पुलिस ने कार की तलाशी में हैरोइन बरामद कर गिरफ्तार किया है । जिले के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में वीरवार देर शाम...
article-image
पंजाब

विकास खोखले दावों से नहीं, बल्कि सकारात्मक सोच और मजबूत इच्छाशक्ति से होता है: सांसद मनीष तिवारी

गांव लोहारी में स्ट्रीट लाइटों के लिए 3 लाख रुपये की ग्रांट देने का ऐलान रोपड़: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि विकास खोखले दावों...
Translate »
error: Content is protected !!