बारह मिनट में छे लाख कैश और करीब छे तोले सोने के गहने चोरी : गांव मलकोवाल के एक घर तीन अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने किए चोरी

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर के बीत इलाके के गांव मल्कोवाल के एक घर में से दोपहर के मात्र बारह मिनट में तीन अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने एक घर से करीब छे लाख कैश और छे से सात तोले सोने चोरी कर फरार हो गए। चोरों को तस्वीरें सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। चोरी की बारदात के दौरान घर में कोई भी मौजूद नहीं था।
गांव मलकोवाल (नानोवाल) के अवतार सिंह पुत्र महंगा सिंह ने बताया कि मेरा बेटा तलविंदर सिंह नंगल , जिला रोपड़ नौकरी पर गया हुआ था। मैं और मेरी पत्नी कुलविंदर कौर के साथ बेटी जसवीर का चेकअप करवाने के लिए नवांशहर गए हुए थे। हमारे जाने के बाद दोपहर को तीन अज्ञात मोटरसाइकिल चोरों ने घर में मेन गेट को कभी लोक नहीं लगाया था। अज्ञात चोरों ने गेट के अंदर घुसकर दरवाजों व अलमारियों के ताले और अलमारियों में बने लॉकरों को तोड़कर घर में पड़ा करीब छे लाख और सोने का कड़ा, वालियां, मुंदरी सहित करीब सात तोले सोने के गहने चोरी कर फरार हो गए। उन्होनों बताया कि हमें इस घटना का तब पता चला जब हम दोपहर एक वजे घर वापिस आये।
सीसीटीवी फुटेज में पता चला दस मिनट में चोर लाखों का कैश और सोने के गहने ले उड़े : सीसीटीवी फुटेज में तीन युवक मोटरसाइकिल पर दिखाई दे रहे है। जिनमें 11.48 पर गेट के अंदर घुसे और करीब बारह वजे बाहर निकल गए। एक युवक बाहर बाइक थोड़ी दूर लेकर खड़ा रहा और अंदर गेट के अंदर घुस गए। चोरी कर बाहर आकर अंदर गए युवकों ने  बाहर खड़े मोटरसाइकिल लेकर खड़े युवक को बुलाया और फिर तीनों  मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। इससे पहले तीनों मोटरसाइकिल सवार युवक गांव के घुमते भी दिखाई दिए। लेकिन किसी को शक्क नहीं हुआ और मात्र बारह मिनट में बारदात को इंजाम देकर फरार हो गए।

एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों : चोरों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज कीऔर अन्य एंग्लों से चोरी की घटना की जाँच की जा रही है शीध्र चोर पकड़ लिए जायेगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

13 बदमाशों के निशाने पर लुधियाना के 6 नेता : गिरफ्तार13 गैंगस्टरों को ने खुलासा किया था

लुधियाना : लुधियाना में दो दिन पहले पुलिस ने खुलासा किया था कि 13 गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। यह सभी विदेश बैठे गैंगस्टर अमृत बल और जग्गु भगवानपुरिया के लिए काम करते हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकसभा सीटों के साथ ही 6 विधानसभा क्षेत्रों में उप चुनावों के लिए भी टिकटों का एलान कल हो सकता

एएम नाथ । शिमला : लोकसभा सीटों के साथ ही 6 विधानसभा क्षेत्रों में उप चुनावों के लिए भी टिकटों का एलान हो सकता है। बीते दिनों आयोजित बैठक में प्रत्याशियों के नामों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद प्रतिभा सिंह द्वारा सांसद निधि से 48 लाख रुपये से अधिक की राशि जारी

मंडी, 7 फरवरी । मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह ने अपनी सांसद निधि से विभिन्न विकास कार्यो के लिए 48 लाख रुपये से अधिक की राशि आवंटित की हैं । उन्होंने नगर...
पंजाब

बाईक पेड़ से टकराया चालक की हुई मौत

गढ़शंकर -गढ़शंकर बंगा रोड़ पर संत निरंकारी भवन के निकट आपने सुसराल से वापिस अपने घर जा रहे युवक की बाईक पेड़ से टकराई और उसकी मौत हो गई। बलविंदर सिंह निवासी सड़ोया थाना...
Translate »
error: Content is protected !!