भटियात-डलहौजी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 61 पदों पर भर्ती, 22 जुलाई तक करें आवेदन

by

चुवाड़ी परियोजना कार्यालय ने मांगे आवेदन, 27 और 31 जुलाई को होंगे साक्षात्कार

स्थानीय महिलाओं को अवसर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू

एएम नाथ। चम्बा :  बाल विकास परियोजना अधिकारी चुवाड़ी धर्मवीर ने बताया कि उपमंडल भटियात एवं डलहौजी क्षेत्र के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भटियात क्षेत्र में 8 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, 26 आंगनवाड़ी सहायिका तथा 2/4 बकलोह कैंट केंद्र में एक-एक कैच कार्यकर्ता एवं कैच सहायिका के पद सृजित किए गए हैं। वहीं डलहौजी उपमंडल के अंतर्गत 6 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 19 आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं।

उन्होंने बताया कि पात्र महिला उम्मीदवार 22 जुलाई 2026 तक कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी, चुवाड़ी में आवेदन जमा कर सकती हैं। केवल वही महिलाएं आवेदन करने की पात्र होंगी जो संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के फीडिंग एरिया में सामान्य रूप से निवास करती हों। आवेदनकर्ता की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से न्यूनतम जमा दो (+2) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 का आय प्रमाण पत्र नायब तहसीलदार, तहसीलदार अथवा एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट द्वारा जारी होना आवश्यक है। उच्च शैक्षणिक योग्यता, दिव्यांगता, अनाथ, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को निर्धारित नियमों के अनुसार अतिरिक्त अंक प्रदान किए जाएंगे।

धर्मवीर ने बताया कि भटियात क्षेत्र के आवेदकों के दस्तावेज सत्यापन एवं साक्षात्कार 27 जुलाई 2026 को बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय चुवाड़ी में आयोजित होंगे, जबकि डलहौजी उपमंडल के अभ्यर्थियों का सत्यापन एवं साक्षात्कार 31 जुलाई 2026 को उपमंडलाधिकारी कार्यालय डलहौजी में होगा। इस संबंध में अलग से सूचना जारी नहीं की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक या परियोजना कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चुनाव आयोग के सदस्यों के विवाद से देश की प्रतिष्ठा को नुकसान : प्रो. बडूंगर

पटियाला, 25 सितंबर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रो. कृपाल सिंह बडूंगर ने एसआईआर मामले को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयोग के सदस्यों के बीच सामने आए विवाद पर चिंता...
article-image
पंजाब

कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल ने जिला रेड क्रास सोसायटी के विंग्स प्रोजेक्ट को दिए 1 लाख 51 हजार रुपए का योगदान

 स्कूल में करवाए गए चैरिटी शो में एकत्र कपड़े व स्टेशनरी भी रेड क्रास सोसायटी को सौंपी होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल होशियारपुर के चेयरमैन संजीव वासल व सी.ई.ओ राघव वासल ने...
article-image
पंजाब , हरियाणा

पंजाब यूनिवर्सिटी में करंट लगने से 27 वर्षीय छात्रा की मौत

चंडीगढ़, 28 जुलाई (हि.स.)। पंजाब यूनिवर्सिटी के सेक्टर-25 स्थित दक्षिणी परिसर में मंगलवार सुबह भारी बारिश के बीच करंट लगने से एक स्कॉलर की मौत हो गई। वहां मौजूद लोगों ने उसे तुरंत उठाकर...
article-image
पंजाब

बीडीपीओ कार्यालय द्वारा असुरक्षित घोषित छह दुकानें किराये पर दीं

बीडीपीओ ने कहा कि दुकानदारों को दुकानें खाली करने के लिए आज नोटिस निकल दिया गया गढ़शंकर : गढ़शंकर ब्लाक विकास तथा पंचायत अधिकारी के कार्यालय द्वारा सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल के समीप असुरक्षित...
Translate »
error: Content is protected !!