2 वर्ष बीत जाने के बाद भी नहीं हो रहा आईटीआई भवन का लोकार्पण

by

छात्रों व स्टाफ की बढ़ रही परेशानियां

पट्टा मेहलोग, 1 जुलाई (तारा) :  विकास खंड पट्टा के तहत ग्राम पंचायत कृष्णगढ़ पंचायत के कुठाड़ में आईटीआई के नए भवन का निर्माण कार्य पिछले दो वर्ष से पूर्ण हो चुका है। यह भवन दो साल से उदघाटन की राह देख रहा है। लेकिन इस के उद्घाटन पर सरकार की नजर ऐ इनायत कब होगी,यह बेखबर है।

बता दें कि लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से बना
आईटीआई का भवन पिछले दो साल से बन कर तैयार है। लोक निर्माण विभाग ने भवन को तकनीकी शिक्षा विभाग के सुपुर्द कर दिया है। लेकिन सरकारी तौर पर इसके उदघाटन में पेच फंसा हुआ है।
बता दें कि वर्ष 2014 से यह आईटीआई एक किराए के भवन में चल रही है। इस
आईटीआई में प्रशिक्षुओं के लिए मोटर मैकेनिक व बेसिक कंप्यूटर कोर्स के ट्रेड चल रहे हैं। लेकिन भवन में तंगी के कारण वर्षों से छात्र व स्टाफ को अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।लेकिन इनकी वेदना समझने वाला कोई नहीं है। बरसात में इस भवन में सीलन रहती है। वहीं कुछ कमरों में खिड़कियां न होने से दिन में भी अंधेरा रहता है।जिसके कारण छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है।भवन की तंगी के कारण आईटीआई में अधिकतर मशीनरी व कल पुर्जे क्लास रूम में रखे हैं,जिससे वर्षा व बरसात में शॉर्ट सर्किट का डर बना रहता है व छात्रों की पढ़ाई भी बाधित होती है। स्टोर रूम की भी कोई व्यवस्था नहीं है।
प्रशिक्षु आयुष, देवांशु, निखिल, राजेश व रवि सहित अन्य छात्रों ने बताया कि वे अब नए बने भवन में पढ़ना चाहते हैं।पुराने भवन में अनेक खामियां हैं।
हैरानी इस बात की है जब दो वर्ष से विभाग का अपना भवन बन कर तैयार है तो विभाग हर माह मोटा किराया क्यों दे रहा है ? जबकि लोक निर्माण विभाग ने भवन तैयार करके तकनीकी शिक्षा विभाग को सौंप दिया है,फिर भी भवन की रक्षा व चौकीदारी के लिए दो बेलदार लोक निर्माण विभाग से लगाए गए हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि एक तरफ विभाग का अपना भवन बन जाने के बाद भी
आईटीआई किराए के भवन में चल रही है और दूसरी ओर दो बेलदार उसकी रखवाली के लिए तैनात किए गए हैं।यह विभाग की कार्य प्रणाली के प्रति एक बड़ा सवाल है।अब देखना यह है कि सरकार इस भवन का कब लोकार्पण करती है।
उधर, संस्थान के प्रधानाचार्य नवनीत शर्मा ने कहा कि भवन की तंगी से संबंधित अनेक दिक्कतें आ रही है।सरकार को भवन पूर्ण होने की जानकारी प्रेषित कर दी गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी -10 साल पुराने राज से उठाया पर्दा : 2000 करोड़ के ड्रग्स केस से जुड़े आरोपों पर

नई दिल्ली   :  अभिनेत्री ममता कुलकर्णी 25 साल बाद भारत लौट आई हैं। साल 2000 में देश छोड़ने के बाद से वह काफी समय से सुर्खियों से दूर थीं। हाल ही में, एक इंटरव्यू...
article-image
पंजाब

सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोड़ा में राष्ट्रीय शोध मिशन के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में हाई स्कूल पंडोरी रहा अग्रणी

गढ़शंकर। शिक्षा विभाग पंजाब के निर्देशानुसार, राष्ट्रीय शोध मिशन के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय माध्यमिक समूह की विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोड़ा में ब्लॉक नोडल अधिकारी प्रिंसिपल कृपाल सिंह और स्कूल...
article-image
पंजाब

राष्ट्रीय लोक अदालत संबंधी प्री-लोक अदालत में लगाए जाएं ज्यादा से ज्यादा केस: अपराजिता जोशी

सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने पैनल वकीलों, लेबर विभाग व इंश्योरेंस कंपनियों को प्री-लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामले लगाने के लिए कहा होशियारपुर : सी.जे.एम- कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने हिमाचल का 58,444 करोड़ रुपये का बजट किया पेश : 10,784 करोड़ रुपये राजकोषीय घाटा

एएम नाथ। शिमला , 17 फरवरी :  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने शनिवार को कर्मचारियों के लिए चार प्रतिशत महंगाई भत्ते और जैविक खेती को प्रोत्साहित करने की योजना की घोषणा करते...
Translate »
error: Content is protected !!