ड्यूटी में लापरवाही पर न्यू शिमला थाना के एसएचओ निलंबित : पुलिस कर्मियों को एसएसपी की चेतावनी, कोताही पर होगी सख्त कार्रवाई

by

शिमला पुलिस में जवाबदेही बढ़ी, कार्यप्रणाली की हो रही नियमित समीक्षा

एएम नाथ। शिमला :   ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में न्यू शिमला थाना के एसएचओ को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग में कार्य के प्रति किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को पूरी पेशेवर प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना होगा।
एसएसपी ने बताया कि पुलिस कर्मियों के कामकाज की नियमित निगरानी और समय-समय पर मूल्यांकन किया जा रहा है। विशेष रूप से अन्वेषणाधीन मामलों में लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जवाबदेही तय की जा रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी काम में लापरवाही के मामलों में कई पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। टिक्कर चौकी प्रभारी सहित विभिन्न थानों और चौकियों के प्रभारियों पर भी विभागीय कार्रवाई अमल में लाई गई थी। वहीं, थानों और चौकियों में कामकाज प्रभावित न हो, इसके लिए पुलिस विभाग ने एक समय में 10 प्रतिशत से अधिक कर्मचारियों को अवकाश देने पर रोक लगा रखी है।
एसएसपी गौरव सिंह ने दोहराया कि पुलिस बल में अनुशासन और कार्यकुशलता बनाए रखने के लिए निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है तथा लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कदम आगे भी जारी रहेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

नगर परिषद सुजानपुर के परिणाम

हमीरपुर 17 मई। नगर परिषद सुजानपुर के सभी 9 वार्डाें के चुनाव परिणाम रविवार शाम को घोषित कर दिए गए। एसडीएम एवं नगर परिषद सुजानपुर के निर्वाचन अधिकारी विकास शुक्ला ने बताया कि वार्ड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इथेनॉल प्लांट स्वीकृत करने पर सीएम जय राम ठाकुर का आभारः सत्ती

ऊना, 15 फरवरीः जिला ऊना के जीतपुर बेहड़ी में इथेनॉल प्लांट स्थापित करने को मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृत प्रदान करने पर छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किसानों को हक दिलाने में दिए योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा – सीपीएस राम कुमार

सरदार रूड़का सिंह कल्याण समिति पंजावर ने आयोजित किया वार्षिक समारोह ऊना, 21 मई – किसान योद्धा सरदार रूड़का सिंह कल्याण समिति पंजावर द्वारा गांव पंजावर (ढकिक्यां) में वार्षिक समारोह आयोजित किया गया जिसमें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में टॉप किया भवारना की साइना ठाकुर ने 696 अंक हासिल कर : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड का 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित

79.8 फीसदी रहा कुल परीक्षा परिणाम, बोर्ड की टॉप-10 मेरिट सूची में भी छात्राओं का दबदबा बना रहा एएम नाथ। धर्मशाला हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष हेमराज बैरवा ने वीरवार को 10वीं...
Translate »
error: Content is protected !!