मंडी में रिश्तों का कत्ल : शराब के नशे में बेटे ने मां की ली जान, आरोपी गिरफ्तार

by

राज्य सचिवालय कर्मी की हत्या से सनसनी, बेटे पर लगा मां की हत्या का आरोप

एएम नाथ। मंडी :  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के जयदेवी क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने कथित तौर पर शराब के नशे में अपनी मां की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान 51 वर्षीय पार्वती के रूप में हुई है, जो शिमला स्थित राज्य सचिवालय में कार्यरत थीं। वहीं आरोपी बेटा खेमाराम भी शिमला में नौकरी करता है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपी ने अपनी मां पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना में पार्वती की मौके पर ही मौत हो गई।
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति 61 वर्षीय खूब राम की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है तथा हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सेफ जोन में चल रहे अनुराग ठाकुर के लिए मुकेश बन सकते हैं खतरा : लोकसभा सीट हमीरपुर से डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को कांग्रेस हाईकमान बना सकती है उम्मीदवार

सतलुज ब्यास टाइमस द्वारा जमीनी हकीकत से जुडी खबर छापे जाने के बाद रिव्यू कर रही कांग्रेस एएम नाथ। हमीरपुर :   हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस हाईकमान डिप्टी सीएम मुकेश अग्रिहोत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिष्टाचार भेंट: पालमपुर में वरिष्ठ नेता शांता कुमार से मिले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

एएम नाथ। ​पालमपुर/धर्मशाला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर अपने कांगड़ा प्रवास के दौरान शुक्रवार दोपहर को पालमपुर पहुंचे। यहाँ उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शांता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार की नीतियों और योजनाओं के परिणामस्वरूप शिक्षा के राष्ट्रीय सूचकांक में राज्य 5वें स्थान पर : किशोरी लाल

महाविद्यालय में 14 लाख रुपये की लागत से बॉक्सिंग रिंग बनकर शीघ्र होगा तैयार : किशोरी लाल पंडित संत राम राजकीय महाविद्यालय में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित एएम नाथ।  बैजनाथ, 24 फरवरी।  पंडित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरेंद्र कंवर ने जठेहड़ी में 2.24 करोड़ से बनने वाले स्कूल भवन का किया शिलान्यास

ऊना : ग्रामीण विकास व पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पिपलू में एक साल पांच काम के तहत साइक्लोन शेल्टर व स्टेज (कला मंच)...
Translate »
error: Content is protected !!