निर्दलीय MLA आशीष शर्मा से विजिलेंस ने की पूछताछ…कांग्रेस झूठे मुकदमों से कर रही परेशान : आशीष शर्मा

by

एएम नाथ । हमीरपुर, 11 सितंबर :  हिमाचल प्रदेश के निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा से राज्य विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक पुराने मामले में पूछताछ की है। विधायक पर एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के पंजीकरण दस्तावेजों में हेरफेर का आरोप है।

विधायक आशीष शर्मा ने कहा, “कांग्रेस सरकार राज्यसभा चुनावों में अपनी हार पचा नहीं पाई है और इसी कारण उन पर झूठे मुकदमे दर्ज करके परेशान कर रही है। पिछले डेढ़ साल से उन्हें इस मामले में बार-बार पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि दबाव बनाकर उन्हें झुकाने की कोशिश की जा रही है। दबाव की राजनीति करके और परिवारों को बार-बार तंग करने से कोई डर जाएगा, ऐसा नहीं होगा। जनता की आवाज उठाने और भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करने के लिए उन पर झूठे मुकदमे थोपे जा रहे हैं।

आशीष शर्मा ने कहा, “उपचुनाव में हमीरपुर की जनता ने मुख्यमंत्री को नकार दिया था और अब भी जनता सब कुछ देख और समझ रही है। सरकारें आती-जाती रहती हैं, लेकिन कांग्रेस जिस तरह की राजनीति कर रही है, वह बेहद निंदनीय है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हिमाचल प्रदेश को 1500 करोड़ रुपए की राहत राशि देने की घोषणा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को इन पैसों का सही तरीके से इस्तेमाल करना चाहिए ताकि आपदा प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द राहत मिल सके और विकास कार्य फिर से शुरू हो सके।

उन्होंने कहा कि जनता सब समझ रही है, समय पर इसका जवाब दिया जाएगा, मुझे कोई डर नहीं है, मैंने कोई गलत काम नहीं किया है। उपचुनाव में मुख्यमंत्री हार गए हैं, इस वजह से भी हमको परेशान किया जा रहा है। हमें रोज पुलिस स्टेशन बुलाया जाता है। जनता का मत लोकतंत्र में सर्वोपरि होता है।

दरअसल, विधायक आशीष शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने ठेकेदार प्रवीण कुमार शर्मा की ‘मैसर्स झंडू कंस्ट्रक्शन कंपनी’ के लिए जाली वर्क डन सर्टिफिकेट (काम पूरा होने का प्रमाण पत्र) बनवाए थे। इन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ठेकेदार ने पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) में अपनी श्रेणी ‘बी’ से ‘ए’ में बदलवा ली थी। विजिलेंस इसी मामले की जांच कर रही है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने लंबित परियोजनाओं को समयबद्ध तौर पर पूरा करने के दिए निर्देश

राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के तहत जारी परियोजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित पूर्ण कार्यों के शीघ्र उपलब्ध करवाएं उपयोगिता प्रमाण पत्र : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सुदृढ़ीकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

धर्मशाला में पशुपालन विभाग के नए कार्यालय भवन का किया उद्घाटन एएम नाथ।  धर्मशाला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज धर्मशाला में पशु पालन विभाग के उप-निदेशक कार्यालय के नए भवन का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरे का शुभारम्भ : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने भगवान श्री रघुनाथ जी की रथयात्रा में भी लिया भाग

कुल्लू : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज कुल्लू के रथ मैदान में सप्ताह भर चलने वाले अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरे का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने भगवान श्री रघुनाथ जी की रथयात्रा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इमरजेंसी’ की पहले दिन की कमाई देख कंगना कहेंगी – 5 करोड़ की भी ओपनिंग नहीं ले पाई

कंगना रनौत की सालों से अटकी फिल्म इमरजेंसी’ फाइनली 17 जनवरी को देशभर में रिलीज़ हुई। पंजाब के कुछ हिस्सों में इसे रिलीज़ नहीं होने दिया गया मगर ऑल ओवर इंडिया में फिल्म के...
Translate »
error: Content is protected !!