मेडिकल कॉलेज नाहन की 19 छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में सिक्योरिटी गार्ड निलंबित

by

एएम नाथ । नाहन : मेडिकल काॅलेज नाहन में  एक सिक्योरिटी गार्ड पर 19 छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोप लगने के बाद मेडिकल काॅलेज प्रबंधन ने सिक्योरिटी गार्ड को निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले छात्राओं ने काॅलेज प्रबंधन को सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायत में छेड़छाड़ सहित नंबर मांगने आदि के आरोप लगाए गए थे। मामले कि जानकारी मिलते ही प्रबंधन तुरंत हरकत में आ गया और काॅलेज की इंटरनल जांच कमेटी ने मामले में जांच की। वहीं, शिकायत मिलते ही सिक्योरिटी गार्ड को भी निलंबित कर दिया गया है। प्रबंधन ने अपने स्तर पर जांच पूरी करने के बाद अब मामले में आगामी कार्रवाई को लेकर पुलिस को जांच रिपोर्ट सौंप दी है।

वहीं जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस मामले में अपने स्तर पर कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ हुई तो छात्रा ने अन्य छात्राओं से इस बारे में बात की। इसके बाद अन्य 18 के करीब छात्राओं ने भी ऐसे ही आरोप लगाए हैं। इसके बाद मामले का पटाक्षेप हुआ। उधर, बताया जा रहा है कि जिस सिक्योरिटी गार्ड पर आरोप लगे हैं वह शादीशुदा है और उनके दो बच्चे भी हैं। डीएसपी मुख्यालय रमाकांत ठाकुर ने बताया कि मेडिकल काॅलेज की इंटरनल जांच कमेटी की रिपोर्ट मिली है। रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 19 के करीब छात्राओं ने सिक्योरिटी गार्ड पर आरोप लगाए हैं। वहीं, मेडिकल काॅलेज की चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. संगीत ढिल्लो ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही इंटरनल कमेटी ने जांच की। जांच रिपोर्ट आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दी गई है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मामलों को आपसी सहमति से निपटाने का मौका : समाधान समारोह के तहत होगी लोक अदालत

सर्वोच्च न्यायालय में समाधान समारोह 2026 के तहत लगाई जाएंगी विशेष लोक अदालतें एएम नाथ। चम्बा :  सचिव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण चम्बा, एकांश कपिल ने बताया कि आम लोगों के लिए न्याय सुलभ...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने संत सीचेवाल से भूमिगत जल बचाने हेतु की चर्चा

गढ़शंकर : पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने पंजाब में भूजल को बचाने के लिए राज्यसभा सदस्य संत सीचेवाल से गंभीर चर्चा की। इस मौके पर उनके साथ ओएसडी चरनजीत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुपवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ में बिलासपुर के लाल को राजकीय समान के साथ दी विधाई बिलासपुर

एएम नाथ। बिलासपुर : झंडूता उपमंडल के गांव थेह (डाकघर गंगलोह) के हवलदार बलदेव चन्द, सुपुत्र हवलदार (रिटायर्ड) विशन दास, कुपवाड़ा में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए। उनकी शहादत की खबर...
Translate »
error: Content is protected !!