सुंदर आश्रम मूक बधिर लोगों की सेवा को समर्पित : खन्ना

by

मूक बधिर सीनियर सिटीजन्स का सुंदर आश्रम में हुआ मेडिकल चेकअप
होशियारपुर 15 सितम्बर : पूर्व सांसद व लाला सुंदर दास चेरिटेबल सोसाइटी फॉर डेफ एंड म्यूट के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने कहा कि सुंदर आश्रम मूक बधिर लोगों की सेवा को समर्पित है। उन्होंने बताया कि आश्रम में रह रहे मूक बधिर सीनियर सिटीजन्स को समय समय पर आम नागरिकों की तरह हर सुविधा मुहैय्या करवाई जा रही है और उन्हें सामान्य जीवन जीने में उनकी मदद की जा रही है। खन्ना ने कहा कि प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. दलजीत सिंह खेला की तरफ से सुंदर आश्रम में मूक बधिर सीनियर सिटिज़न्स का मुकम्मल शारीरिक चेकअप किया गया और उन्हें जरूरतानुसार दवाइयां भी दी गयीं। खन्ना ने कहा कि सुंदर आश्रम प्रबंधन द्वारा भविष्य में भी मूक बधिर लोगों की सुविधा और सामान्य जीवनशैली को और बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस मौके सोसाइटी के अध्यक्ष गोपी चंद कपूर, ऐस.पी. दीवान, राजेश नकड़ा, मदन लाल, मिंटू गुप्ता, आनंद अग्रवाल भी उपस्थित थे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Three-Day Gurmat and Sant Sammelan

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 4 : A three-day Gurmat and Sant Sammelan, dedicated to the 137th birth anniversary of Sant Baba Jwala Singh Harkhowal Wale, was organised at Gurdwara Santgarh in Langehri village under the leadership...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में बसपा का विरोध प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी; दोषियों की गिरफ्तारी तक संघर्ष जारी रहेगा: डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी

गढ़शंकर, 5 अप्रैल : 31 मार्च को नूरपुर जट्टां गांव (गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र) में रहबर-ए-आजम बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर जी की प्रतिमा के अपमान के विरोध में बहुजन समाज पार्टी का प्रदर्शन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

IAS संजीव हंस की गुप्त सपत्तियां उजागर : पंजाब के मोहाली में व्यावसायिक भूखंड और हिमाचल प्रदेश के कसौली में विला

ऊर्जा विभाग बिहार के पूर्व प्रधान सचिव संजीव हंस ने काली कमाई खपाने और छिपाने के लिए बेनामी संपत्तियां भी खरीद रखी हैं। बेनामी संपत्ति के तौर पर पंजाब के मोहाली में व्यावसायिक भूखंड...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने पर बोली भाजपा, ‘सुप्रीम कोर्ट के फैसले से स्पष्ट हुआ कि वह घोटाले में लिप्त

नई दिल्ली, 10 मई :  भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि...
Translate »
error: Content is protected !!