राष्ट्रीय लोक अदालत में 21,675 मामलों का मौके पर ही हुआ निपटारा

by

जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी की ओर से वर्ष की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथॉरिटी, एस.ए.एस. नगर के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी, होशियारपुर की ओर से आज जिला स्तर पर वर्ष की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

इस लोक अदालत में एन.आई. एक्ट (धारा 138) के मामले, लंबित व प्री-लिटिगेशन बैंक रिकवरी केस, श्रम विवाद, मोटर दुर्घटना दावा याचिकाएं, बिजली व पानी के बिल (असंशोधित को छोड़कर), वैवाहिक विवाद, ट्रैफिक चालान, राजस्व संबंधी मामले, अन्य दीवानी व छोटे आपराधिक मामले तथा घरेलू झगड़े के केस शामिल किए गए।

लोक अदालत का आयोजन जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन, जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी होशियारपुर, राजिंदर अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर कुल 20 बेंच गठित किए गए, जिनमें होशियारपुर न्यायालय में 09, दसूहा में 02, मुकेरियां में 02, गढ़शंकर में 02 तथा राजस्व न्यायालयों में 05 बेंच शामिल थे।

जिला होशियारपुर की इस लोक अदालत में कुल 24,592 मामलों की सुनवाई हुई, जिनमें से 21,675 मामलों का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया। इस दौरान पक्षकारों के बीच लगभग 21,02,00,092 रुपए की राशि के अवॉर्ड पारित किए गए।

पुलिस विभाग की ओर से ट्रैफिक चालान का भुगतान करने आए व्यक्तियों की सुविधा के लिए विशेष हेल्प डेस्क लगाए गए, जिससे चालान निपटान की प्रक्रिया सुगम रही।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन राजिंदर अग्रवाल तथा सी.जे.एम.-कम-सचिव, जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी नीरज गोयल ने विभिन्न लोक अदालत बेंचों का दौरा किया और प्रबंधन की समीक्षा की। इस अवसर पर बार एसोसिएशन, होशियारपुर के पदाधिकारियों ने भी पूर्ण सहयोग दिया।

अंत में जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी की ओर से लोगों को अपील की गई कि अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालतों का लाभ उठाएं, क्योंकि इससे समय और धन की बचत होती है तथा लोक अदालत के निर्णय अंतिम व अपील रहित होते हैं, जिससे पक्षकारों में आपसी सौहार्द बढ़ता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Rayat Bahra Professional University Hosts

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.8 : The University School of Fashion, Beauty and Lifestyle Design at Rayat Bahra Professional University hosted a grand event titled “Fashionista-2026.” During the event, students showcased their creativity and style by presenting...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में एसएमओ डॉ. रघबीर की नई पहल : स्वास्थ्य विभाग पोसी ने किया कंजक पूजन

अगर आप अपनी बेटी को कोख में ही मार देंगे तो आप अपनी बहू कहां से लाओगे: डॉ. रघबीर- गढ़शंकर, 23 अक्तूबर: स्वास्थ्य विभाग पंजाब के दिशा निर्देशों के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोसी...
article-image
पंजाब

चुराह का युवक 726 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार

एएम नाथ। चम्बा : जिला चम्बा की सीमा पर पुलिस की मुस्तैदी ने एक बार फिर नशा तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। ताजा मामला कटोरी बंगला का है, जहां जिला पुलिस...
article-image
पंजाब

कांग्रेस नेता की हत्या मामला, विदेश में बैठे गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी… 7 के खिलाफ एफआइआर दर्ज

मोगा :  धर्मकोट विधानसभा क्षेत्र के भिंडर कलां गांव में कांग्रेस पार्टी के पूर्व सदस्य उमर सर सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले में नया अपडेट सामने आया है। बता दें कि घटना...
Translate »
error: Content is protected !!