आपदा प्रभावित 22 परिवारों को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने वितरित की खाद्य एवं राहत सामग्री और प्रभावित परिवारों को 1 लाख 40 हजार की तत्काल राहत राशि प्रदान

by

विधानसभा सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने ग्राम पंचायत घटासनी के आपदा प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

प्राकृतिक आपदा के चलते जिला में 900 के करीब घरों को क्षति
संकट की घड़ी में लोगों के साथ प्रदेश सरकार : कुलदीप सिंह पठानिया

एएम नाथ। चम्बा :  विधानसभा सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत आपदा प्रभावित ग्राम पंचायत घटासनी के अप्पर तथा लोअर मामूल गाँव का दौरा कर वर्तमान स्थिति का निरीक्षण किया।


उन्होंने इस दौरान आपदा प्रभावित लोगों के पारिवारिक सदस्यों का कुशलक्षेम जाना तथा उनके राहत एवं पुनर्वास के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


कुलदीप सिंह पठानिया ने ग्राम पंचायत घटासनी के वन विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्थानीय 22 आपदा प्रभावित परिवारों को खाद्य एवं राहत सामग्री वितरित की। साथ में उन्होंने प्रभावितों को एक लाख 40 हजार की तत्काल राहत राशि भी प्रदान की।


विधानसभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर लोगों से संवाद करते हुए कहा कि प्रदेश में जारी इस प्राकृतिक आपदा के दौर में प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है।

उन्होंने लोगों को भरोसा दिया कि प्रदेश सरकार संकट की इस घड़ी में प्रत्येक प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित बनाया जा रहा है।


कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि अभी हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदेश में राहत एवं पुनर्वास को 1500 करोड़ की धनराशि देने की घोषणा की है।


उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रियों तथा अंतर मंत्रालय केंद्रीय दलों द्वारा प्रदेश के विभिन्न आपदा प्रभावित जिलों का दौरा कर नुकसान का आकलन किया है।
उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय सरकार द्वारा प्रदेश में हुए वास्तविक नुकसान के आधार पर राहत राशि उपलब्ध करवाई जानी चाहिए।


विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के चलते जिला में लगभग 900 के करीब घरों को नुकसान हुआ है।

इसी तरह उपमंडल चुवाड़ी के अंतर्गत 121 घर तथा 164 गौ शालाओं को आपदा से क्षति हुई है। राज्य सरकार ने रिलीफ मैन्युअल में बदलाव कर सामाजिक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।


इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका मौके पर ही समाधान किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को स्थानीय संपर्क मार्गों को जल्द बहाल करने के भी निर्देश दिए।


इस अवसर पर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ,पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, उपमंडल दंडाधिकारी नागरिक पारस अग्रवाल, पुलिस उपाधीक्षक योगराज, अधीक्षण अभियंता दिवाकर सिंह पठानिया, राजेश मोगरा राजीव ठाकुर, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, राम पॉल, अधिशाषी अभियंता राकेश ठाकुर, नरेंद्र चौधरी सहित क्षेत्र के गण मान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एक माह में भूमि पट्टों के मामलों का निपटारा करें : जगत सिंह नेगी

राजस्व मंत्री ने कुमारसैन और कोटगढ़ के राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक की एएम नाथ। शिमला :   राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां शिमला जिला के कुमारसैन और कोटगढ़ क्षेत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चनेड में मासिक धर्म के प्रति प्रचलित गलत धारणाओं पर की चोट

एएम नाथ। चम्बा  :  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चनेड में वीरवार को महिला एवं बाल विकास हि प्र द्वारा संचालित ‘वो दिन योजना’ के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को मासिक धर्म के प्रति प्रचलित गलत धारणाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला मुख्यालय चंबा में विभिन्न विभागों से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की उपस्थिति में विधायक नीरज नैयर की बैठक की अध्यक्षता आपस में बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें सभी विभागीय अधिकारी : नीरज नैयर एएम नाथ। चम्बा  : जिला मुख्यालय चंबा में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल बजट सत्र का पहला दिन : राज्यपाल ने आरडीजी ग्रांट से जुड़े अंश पढ़ने से किया इंकार

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बजट सत्र के पहले ही दिन सदन में विवाद की स्थिति बन गई। सत्र का शुभारंभ दोपहर दो बजे हुआ, लेकिन राज्यपाल शिव प्रताप...
Translate »
error: Content is protected !!