राजकीय महाविद्यालय सलूणी में किया गया महाविद्यालय केंद्रीय छात्र संगठन का गठन

by

एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में आज शैक्षणिक सत्र 2025 -2026 के लिए कॉलेज स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएश (CSCA) का गठन योग्यता (मेरिट) के आधार पर किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. मोहिंदर कुमार सलारिया ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. मोहिंदर कुमार सलारिया ने कहा कि सीएससीए महाविद्यालय प्रशासन और छात्रों के बीच एक सेतु का कार्य करता है। विगत हो कि लिंगदोह समिति की सिफारिशों का अनुपालन करते हुए और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देश अनुसार इस वर्ष भी सीएससीए का गठन मेरिट के आधार पर किया गया। बीए तृतीय वर्ष की छात्रा प्राची राणा इस बार अध्यक्ष के पद पर चयनित हुई और उपाध्यक्ष के पद पर द्वितीय वर्ष की छात्रा तनु कुमारी चुनी गई। सचिव और सह-सचिव के पद पर क्रमशः प्रथम वर्ष की स्नेहा और सुधीर चुने गए। इसके अतिरिक्त कक्षा प्रभारी और विभिन्न क्लब और सोसाइटी जैसे साँस्कृतिक, खेलकूद, एनसीसी, एनएसएस, रेंजर, रोवर, साहित्यिक सोसाइटी के सदस्य भी चुने गए। इस अवसर पर प्राचार्य ने उन्हें अपने पद की गरिमा और कर्त्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई। प्राचार्य ने इसके उपरांत सीएससीए की नई कार्यकारिणी सदस्यों के साथ ‘चाय पर चर्चा’ की। सदस्यों से उनकी समस्याओं पर चर्चा की गई और इस शैक्षणिक सत्र में जो महाविद्यालय की प्रस्तावित कार्ययोजनाएं हैं, उनके बारे में भी उन्हें अवगत कराया गया। इस अवसर पर सीएससीए परामर्श समिति की समन्वयक श्रीमती पिंकी देवी और सभी प्रवक्ता श्री दिनेश कुमार, श्री सौरभ मिश्रा, श्री गुरदेव सिंह, श्री शुभम डोगरा और श्री पंकज कुमार उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीपीएस ने नच्छीर और चिम्बलहार में सुनीं जनसमस्याएं, पुराने विंध्यवासिनी मंदिर तक बनेगी 13 करोड़ से सड़क : आशीष बुटेल

निगम क्षेत्र की मुख्य सड़कों पर लगेंगी विद्युतीकृत स्ट्रीट लाइटें* पालमपुर, 23 जुलाई :- मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने रविवार को जनसंवाद कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत नच्छीर और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री भगवंत मान फिर पिता बने, पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने दिया बेटी को जन्म : बेटी की फोटो भी मुख्यमंत्री ने खुद सोशल मीडिया पर की अपलोड

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने मोहाली स्थित प्राइवेट अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर दी।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुरजीत भरमौरी समाज के लिए एक मिसाल : पिता मनरेगा मजदूर, बेटा अपनी मेहनत के दम पर बना चम्बा कांग्रेस जिलाध्यक्ष

पिता के संघर्ष को सलाम, इरादे नेक हों, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं एएम नाथ। चम्बा : यह एक बेहद गर्व और प्रेरणा देने वाला क्षण है। जब एक मनरेगा मजदूर (दिहाड़ीदार) का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ढकरियाणा में दो दिवसीय माहुनाग मेला 14 व 15 मार्च को

पट्टा मेहलोग, 9 मार्च (तारा) : विकास खंड पट्टा के अंतर्गत ग्राम पंचायत ढकरियाणा के ऐतिहासिक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हाड़ा मेहता स्थित श्री माहुनाग देवता मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी...
Translate »
error: Content is protected !!