उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने उपमंडल चुराह के अंतर्गत आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

by

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज उपमंडल चुराह के अंतर्गत ग्राम पंचायत चिरोड़ी, चान्जु तथा देहरोग के विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और वहां की वर्तमान स्थिति का विस्तृत निरीक्षण किया।

उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। उपायुक्त ने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता तथा पुनर्वास एवं राहत कार्य में तेजी लाने का भी आश्वासन दिया
उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने तथा क्षतिग्रस्त ग्रामीण संपर्क मार्गों की शीघ्र बहाली के निर्देश दिए। साथ में उन्होंने खंड विकास अधिकारी को ग्रामीण स्तर पर आवश्यक कार्यों को शुरू करने के भी निर्देश दिए।


उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और आमजन की सुरक्षा तथा सुविधा के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
मुकेश रेपसवाल ने आपदा से हुई क्षति की दीर्घकालिक समाधान को लेकर भी संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, उप मंडल दंडाधिकारी नागरिक चुराह अंकुर ठाकुर, खंड विकास अधिकारी अरविंद कुमा, तहसीलदार आशीष कुमार सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जेएनवी आवेदन में गलती सुधारने का अंतिम मौका, 11 और 12 अगस्त को आॅनलाइन आवेदन विंडो रहेगी ओपन

धर्मशाला, 11 अगस्त: जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि जेएनवी की कक्षा छठी में प्रवेश हेतु जिन उम्मीदवारों ने आॅनलाइन आवेदन किया है उनके लिए नवोदय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अमृतपाल सिंह को पकड़ने में पंजाब सरकार गंभीर नहीं, पंजाब पुलिस को सूचना दे दी थी लेकिन पंजाब से शाहाबाद पहुंचने में पंजाब पुलिस ने डेढ़ दिन लगा : अनिल विज

चंडीगढ़ : हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस को सूचना दे दी थी लेकिन पंजाब से शाहाबाद पहुंचने में पंजाब पुलिस ने डेढ़ दिन लगा दिया। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

6.78 करोड़ रुपए से बनेगी ठठड – त्रिपल – मेवा सड़क : कमलेश ठाकुर

राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा |  विधानसभा क्षेत्र देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने आज त्रिपल पंचायत में विधायक गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत लोगों से मिले और जन समस्याओं को सुना। विधायक ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बनीखेत-खैरी सड़क पर कार हादसा, एक की मौत, एक घायल

एएम नाथ। डलहौज़ी :बनीखेत-खैरी संपर्क मार्ग पर बडेरू के पास एक निजी कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके...
Translate »
error: Content is protected !!