मारपीट करने, मोबाइल फोन व चार हजार रुपये लूटने के आरोप में 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

by

गढ़शंकर – माहिलपुर पुलिस ने कुलविंदर सिंह के बयान पर दस लोगों के खिलाफ मारपीट करने, मोबाइल फोन व चार हजार छीनने के आरोप में मामला दर्ज किया है। माहिलपुर पुलिस द्वारा दर्ज मामले के अनुसार कुलविंदर सिंह पुत्र हरभजन सिंह वासी पोसी ने बताया कि वह 7 जनवरी 2022 को साढ़े चार बजे घर का सामान लेने के लिए गया था जब वह चौक पर खड़ा था तो इस दौरान सतनाम सिंह पुत्र अवतार सिंह वासी पोसी ने आकर उसे धरती पर गिरा कर मार देने की नीयत से मारपीट करनी शुरू कर दी और उसके साथियों ने भी मुझे मारना पीटना शुरू कर दिया। उसने आरोप लगाया कि इस दौरान इन लोगों ने उसका मोबाइल फोन व फोन के कवर के पीछे रखे चार हजार रुपये और जरूरी कागजात लेकर भाग गए। माहिलपुर पुलिस ने कुलविंदर सिंह के बयान पर सतनाम सिंह पुत्र अवतार सिंह, मनवीर सिंह, बलजीत कौर, हरप्रीत सिंह, अवतार सिंह, बलराज सिंह, हरजिंदर कौर, गुरजीत कौर, मनवीत व एक अज्ञात सहित दस लोगों के खिलाफ विभिन्न धराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं : ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत

 मृतकों में दो युवक 25 साल के; एक युवक पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया पीछे मानसा। मानसा जिले के सरदूलगढ़ क्षेत्र के गांव जोड़किया में ट्रैक्टर-ट्राली और मोटरसाइकिल के बीच हुई...
article-image
पंजाब

सरोल तथा कियाणी में युवा दिवस आयोजित

एएम नाथ। चंबा आश्रय फाउंडेशन और एचडीएफसी बैंक परिवर्तन के तत्वावधान में ‘समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम (HRDP) के तहत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरोल तथा कियाणी में युवा दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज डुमेली में ‘शिक्षक दिवस’ मनाया

 होशियारपुर । दलजीत अजनोहा :  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंतर्गत चल रहे शैक्षणिक संस्थान संत बाबा दलीप सिंह मेमोरियल खालसा कॉलेज डुमेली में शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज के सभी...
article-image
पंजाब

सरकारी ऐलीमेंट्री स्कूल बडेसरों में वार्षिक समारोह आयोजित 

गढ़शंकर, 29 मार्च : सरकारी एलीमेंट्री स्कूल बडेसरों में हैड टीचर दिलावर सिंह के नेतृत्व में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में स्कूल के नन्हे बच्चों द्वारा सभ्याचारक प्रोग्राम पेश...
Translate »
error: Content is protected !!