देश की एकता और प्रगति था पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना : खन्ना

by

होशियारपुर 25 सितम्बर :  पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस के उपलक्षय में पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित जी का जन्म 25 सितम्बर 1916 को मथुरा जिले के नगला चन्द्रभान ग्राम में हुआ था। संघ के माध्यम से ही उपाध्याय जी राजनीति में आये। डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की अध्यक्षता में भारतीय जनसंघ की स्थापना हुई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी इस दल के महामंत्री बने। खन्ना ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्वच्छ राजनीति और चरित्रवान नेतृत्व के पक्षधर थे जिसके चलते डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहा था कि यदि मुझे दो दीनदयाल मिल जाएं तो मैं भारतीय राजनीति का नक्शा बदल दूंगा। देश की एकता और प्रगति पंडित दीन दयाल उपाध्याय का सपना था। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर नेता व कार्यकर्ता पंडित जी के नक़्शे क़दमों पर चलते हुए भारत की राजनीति को स्वच्छ बनाने और देश की एकता और प्रगति में अपना बहुमूल्य योगदान दे रहा है। खन्ना ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्म मानववाद के विचार पर मोदी सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ’ से संबंधित एक कार्यक्रम का आयोजन किया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  अलायंस क्लब होशियारपुर ग्रेटर द्वारा असलामाबाद के वाटर टैंक, अजीत नगर में ’पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ’ से संबंधित एक कार्यक्रम एैली. रमेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर...
article-image
पंजाब

90 युनिट एकत्रित हुआ रक्त : मोइला वाहिदपुर में 24वां वार्षिक रक्तदान शिविर आयोजित 

गढ़शंकर, 11 जून: गढ़शंकर के गांव मोइला वाहिदपुर में संत बाबा हरनाम सिंह जी रोडेवालों तथा संत बाबा हरनाम सिंह जी रंगपुर वालों की याद को समर्पित हरप्रीत सिंह रिंकू बेदी के नेतृत्व में ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5 अप्रैल रविवार को हेड ऑफिस नवांशहर में लगेगा संडे वीज़ा मेला : कनवर अरोड़ा

नवांशहर/ चंडीगढ़  : कनवर अरोड़ा कंसल्टेंट के एमडी कनवर अरोड़ा ने बताया कि 5 अप्रैल दिन रविवार को हेड ऑफिस नवांशहर में संडे वीज़ा मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जो विद्यार्थी...
article-image
पंजाब

मिशन समर्थ के अंतर्गत सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोड़ा में स्कूल प्रमुखों का सेमिनार 

गढ़शंकर, 10 फरवरी: मिशन समर्थ 4.0 के अंतर्गत विद्यालय प्रमुखों और विद्यालय प्रभारी शिक्षकों के लिए एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल बोड़ा में किया गया। प्रिंसिपल सीमा बुधिराजा, ब्लॉक नोडल...
Translate »
error: Content is protected !!