विधायक शीतल अंगुराल के घर के बाहर पक्का मोर्चा लगाया : बेघर हुए लतीफपुरा के लोगों और किसानों ने बस्ती दानिशमंदा में

by

जालंधर : 9 दिसंबर 2022, से बेघर हुए लतीफपुरा के लोगों की सरकार से आस टूट रही है। शनिवार को लतीफपुरा मुड़ बसेवा कमेटी बस्ती दानिशमंदा में टेंट लगाकर और कई दिनों का राशन लेकर धरने पर बैठ गई है। लतीफपुरा के लोग और किसानों ने बस्ती दानिशमंदा में विधायक शीतल अंगुराल के घर के बाहर पक्का मोर्चा लगाकर बैठने का फैसला किया है।
पिछले लंबे समय से अपने टूटे घरों के बाहर बैठे लतीफपुरा इलाके के लोगों को साथ लेकर किसानों के संगठन ने शनिवार को ट्रैक्टर ट्रालियां भरके शीतल अंगुराल के घर के बाहर पक्का धरना लगा दिया है। उनका कहना है कि जब तक लतीफपुरा के बेघर किए लोगों को इंसाफ नहीं मिलता वो बस्ती दानिशमंदा में पक्का मोर्चा लगाकर बैठेंगे। लतीफपुरा के लोगों को इंसाफ दिलाने के लिए राष्ट्रीय एससी कमिशन और अल्पसंख्यक आयोग भी जांच करवा रहा है लेकिन लोगों को कहीं से आशा की किरण नहीं दिखाई दी।
लतीफपुरा के लोगों और किसानों ने कहा कि सरकार और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने बीबी भानी प्रोजेक्ट के तहत टू बीएचके फ्लैट देने का वादा किया था जो हमें मंजूर नहीं है। यह हमारी जमीन है जिसे इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने गलत तरीके से हड़पने की कोशिश की है, लतीफपुरा को फिर से आबाद करने के लिए जो हो सकेगा वह करने को तैयार है। वही मोर्चे के दौरान इंसाफ दिलाने पहुंची जत्थेबंदियां आपस में ही उलझने लगी, इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल विधायक की कोठी के बाहर तैनात है और हालात तनावपूर्ण है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अब आधार, पैन, राशन कार्ड नहीं बचा पाएंगे : नागरिकता साबित करने के लिए जरूरी होंगे केवल ये डॉक्यूमेंट

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सभी राज्योंं में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों क खिलाफ अभियान तेज हो गया है. दिल्ली में अब खुद को भारतीय नागरिक साबित...
article-image
पंजाब

युवक का शव देनोवाल खुर्द के शराब के ठेके के निकट से बरामद

गढ़शंकर: गांव देनोवाल खुर्द के निकट शराब के ठेके के निकट से युवक का पुलिस ने शव बरामद कर कबजे में ले लिया। जिसकी पहचान गुरप्रीत सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह निवासी टीचर कालोनी बलाचौर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिमला नगर निगम पर कांग्रेस का कब्जा : कांग्रेस को 24 वार्डों, भाजपा को 9 वार्डों में मिली जीत, सीपीआईएम ने भी खोला खाता

शिमला : शिमला नगर निगम के 34 वार्डों के लिए हुए चुनाव के बाद मतों की गिनती के बाद घोषित नतीजों में से कांग्रेस ने 24 वार्डों में जीत दर्जकर पूर्ण बहुमत के साथ...
article-image
पंजाब

जीवन जागृति मंच गढ़शंकर द्वारा ललवान में डा. बीआर अम्बेदकर जी का जन्मदिवस मनाया

पढ़ाई में होशियार बच्चे सम्मानित किए गढ़शंकर :  जीवन जागृति मंच गढ़शंकर द्वारा क्षेत्र के गांव ललवान (निकट जेजों दुआबा) में गांववासियों के सहयोग से डा. बीआर अम्बेडकर जी के जन्मदिवस संबंधी समारोह करवाया...
Translate »
error: Content is protected !!