पवन दीवान ने नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री दुर्गा माता मंदिर में माथा टेका

by

लुधियाना, 26 सितंबर: लुधियाना कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष पवन दीवान ने नवरात्रि के पावन अवसर पर जगराओं पुल के निकट श्री दुर्गा माता मंदिर में आयोजित माता जी की चौकी में माथा टेका। इस अवसर पर उन्होंने माता जी की पावन ज्योति प्रज्वलित की और सुंदर भजनों का श्रवण किया।

इस अवसर पर दीवान ने कहा कि वह बहुत भाग्यशाली हैं कि उन्हें नवरात्रि के अवसर पर माता जी द्वारा आयोजित महा उत्सव के तीसरे दिन शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान विभिन्न कथावाचकों द्वारा माता चंद्रघंटा जी की महिमा का गुणगान किया गया। मंदिर समिति ने दीवान और उनके सहयोगियों को सम्मान चिन्ह भी प्रदान किए।

इस अवसर पर मंदिर समिति की ओर से उपाध्यक्ष वीरेंद्र मित्तल, सचिव अश्वनी जैन, ट्रस्टी संजय महेंद्रू, बलवीर गुप्ता, महासचिव बी.के. गोयल, दर्शन लाल बवेजा के साथ इंद्रजीत कपूर, विनोद बठला, रोहित पाहवा, अशोक थापर भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महा पंजाब का हिस्सा रही धरती पर हिमाचल विधानसभा में गरजे डिप्टी स्पीकर रौड़ी ….सी.पी.ए जोन-2 कांफ्रेंस में पंजाब की गूंज

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने कामनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (सीपीए) भारत क्षेत्र जोन-2 के वार्षिक कांफ्रेंस के दौरान पंजाब का प्रतिनिधित्व किया। इस कांफ्रेंस में विभिन्न राज्यों के विधानसभाओं के...
article-image
पंजाब

4 विदेशी पिस्तौल और 26 कारतूस सहित अर्श डल्ला गैंग के 3 गुर्गे गिरफ्तार

बठिंडा। काउंटर इंटेलीजेंस (सीआई) ने बठिंडा पुलिस के साथ मिलकर गैंगस्टर अर्श डल्ला गैंग से जुड़े तीन आरोपितों को चार अवैध पिस्तौल, चार मैगजीन और 26 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर एक सुनियोजित हत्या...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल राजनीति में नई जिम्मेदारी, आशा कुमारी समिति में शामिल : कांग्रेस हाईकमान का जताया आभार, निष्ठा से निभाने का संकल्प

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश की वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री आशा कुमारी को कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों के मद्देनज़र गठित एक्जिक्यूटिव कमेटी में शामिल किया गया है।...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय लोक दल के प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक से मुलाकात कर स्ट्रीट वेंडरों की समस्याएं उठाईं

पुनीत महाजन l चंडीगढ़, 9 जून । राष्ट्रीय लोक दल, चंडीगढ़ प्रदेश इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल आज पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक महामहिम गुलाब चंद कटारिया से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ की...
Translate »
error: Content is protected !!