30 सितंबर तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने पर मिलेगी 10% छूट

by

रविवार को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक खुले रहेंगे प्रॉपर्टी टैक्स काउंटर
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा   नगर निगम आयुक्त ज्योति बाला मट्टू ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय सरकार विभाग, पंजाब की ओर से चालू वर्ष का प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने पर 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। यह सुविधा 30 सितंबर तक उपलब्ध है।उन्होंने बताया कि नगर निगम कार्यालय में कार्यदिवसों के दौरान प्रॉपर्टी टैक्स काउंटर सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और शाम 3 बजे से 5 बजे तक खुले रहेंगे। वहीं, जनता की सुविधा को देखते हुए 28 सितंबर, रविवार को विशेष रूप से काउंटर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुले रखे जाएंगे।आयुक्त ने शहरवासियों से अपील की कि वे अपने घरों, दुकानों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों का बकाया प्रॉपर्टी टैक्स निर्धारित समय, 30 सितंबर 2025 तक अवश्य जमा करवाएं और इस छूट योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अंग्रेजी शराब व बीयर हो जाएगी सस्ती : भारत-UK डील से ये व्हिस्की-बीयर्स हो जाएंगी काफी सस्ती!

नई दिल्ली । भारत-यूके के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट हो चुका है।भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूके के PM किएर स्टार्मर की मौजूदगी में इसपर हस्‍ताक्षर किए गए। इस डील से दोनों देशों...
article-image
पंजाब

पेड़ से टकराने से कैंटर चालक की मौत

गढ़शंकर -गढ़शंकर-चंडीगढ़ सड़क पर पनाम गांव के पास कैंटर गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई जिसके चलते चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कैंटर नंबर एचपी 12...
article-image
पंजाब

थैलेसीमिया के मरीजों को अब ब्लड फिल्टर के लिए नहीं होना पड़ेगा परेशानः DC कोमल मित्तल

सिविल अस्पताल में थैलेसीमिया के 40 बच्चों के इलाज के लिए रहेगी आसानीः डा. सीमा गर्ग होशियारपुर, 6 अगस्त :डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के प्रयासों से लुधियाना ब्रेवरेज बाटलिंग प्लांट की ब्रांच मिंट मेड,...
article-image
पंजाब

विभिन्न सड़क परियोजनाओं के लिए 267 करोड़ रुपये स्वीकृत : विक्रमादित्य सिंह

जलोड़ी-जोत टनल का एलाइनमेंट कार्य पूरा, 4.156 किलोमीटर होगी लम्बाई एएम नाथ। शिमला लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज यहां बताया कि केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश के राष्ट्रीय मार्गों सहित विभिन्न परियोजनाओं के...
Translate »
error: Content is protected !!