जिला ऊना में 8 से 23 मार्च तक लागू रहेगी धारा 144, मैड़ी मेला के दौरान: डीसी राघव शर्मा

by

ऊना, 7 मार्चः उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज यहां आदेश जारी करते हुए बताया कि उपमंडल अंब स्थित मैड़ी में 10 से 21 मार्च तक आयोजित होने वाले डेरा बाबा बड़भाग सिंह होली मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला ऊना में 8 मार्च से 23 मार्च तक धारा 144 लागू रहेगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान कानून एवं व्यवस्था में तैनात जवानों को छोड़कर किसी भी व्यक्ति द्वारा आग्नेय अस्त्र लेकर चलने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी।
राघव शर्मा ने बताया कि मेले के दौरान ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए जिला प्रशासन, पंचायत समिति अंब और प्रबंधन डेरा बाबा बडभाग सिंह, मंजी साहिब और चरण गंगा को छोड़कर अन्यों के लिए लाउड स्पीकर का इस्तेमाल करने पर पूर्ण मनाही रहेगी। इसके अतिरिक्त मेले के दौरान ब्रॉस बैंड़, ड्रम, लंबे चिम्टे इत्यादि के लाने पर भी पूर्ण पाबंदी रहेगी। यदि कोई व्यक्ति इन वस्तुओं को अपने साथ लाता है तो उन्हें बैरियर पर ही पुलिस के पास जमा करवाना होगा। साथ ही इस दौरान पॉलीथीन के इस्तेमाल पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
जिलाधीश ने कहा कि मंजी साहिब के सराये लंगर भवन की ओर से श्रद्धालुओं की एंट्री बंद रहेगी जबकि गुरूद्वारा के प्रवेश द्वार के माध्यम से सराये जाने की अनुमति होगी। इसके अतिरिक्त चरण गंगा प्रबंधन सुनिश्चित करेगा कि लोग एक ही दिशा से आगे बढ़ें, ताकि किसी प्रकार की क्रोस मूवमेंट न हो।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला के दंगल में बरसेंगे लाखों के इनाम : पुलिस अधीक्षक मण्डी साक्षी वर्मा ने किया शुभांरभ*

एएम नाथ। मंडी, 3 मार्च। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में तीन दिवसीय कुश्ती दंगल शुरू हो गया। पुलिस अधीक्षक मण्डी साक्षी वर्मा ने कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 5 मार्च तक चलने वाले कुश्ती में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कुराली के प्रॉपर्टी डीलरों पर केस दर्ज : हिमाचल के लोगों से 15 करोड़ की ठगी का आरोप

एएम नाथ। मोहाली :  खरड़ पुलिस ने कुराली के दो प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश के निवासियों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने हेम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कंगना को थप्पड़ मारने वाली CISF जवान को 1 लाख रुपये का इनाम, ये बिजनेस मैन देगा

चंडीगढ़ : पंजाब का एक बिजनेस मैन महिला जवान को 1 लाख रुपये का इनाम देने वाला है। दरअसल एक्ट्रेस और बीजेपी सद कंगना रनौत के साथ आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर चौंकाने वाली घटना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

6.38 ग्राम चिट्टा और 26,200 नकद बरामद : तीन मामलों में बैंक अधिकारी सहित पांच गिरफ्तार : पुलिस ने चिट्टा के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई

एएम नाथ। हमीरपुर :  हमीरपुर सदर थाना के तहत पुलिस ने बीती रात चिट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक ही दिन में चिट्टा माफिया की कमर तोड़ दी। तीन अलग-अलग...
Translate »
error: Content is protected !!