चम्बा अस्पताल में डाक्टर करते हैं मरीजों से बदसलुकी

by

एएम नाथ। चम्बा :  चम्बा अस्पताल में आजकल डाक्टरों की मरीजों से बदसलुकी बढ़ती ही जा रही है। मेडिसिन विभाग के डाक्टर अपने को शैतान से कम नहीं समझ रहे। इंसानियत नाम की कोई चीज नहीं बची है। जब लोग उपचार के लिए इनसे मिलने जाते हैं तो ये उन्हें बाहर का रास्ता दिखा देते हैं। जैसे इनसे किसी ने उधार मांग लिया हो। लोगों की तकलीफ तो दूर क्या करनी ये उनको और तकलीफ में डाल देते हैं।

शनिवार शाम के समय मेडिसिन विभाग के बाहर लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। जब वे डाक्टर के पास पहुंचे तो उन्होंने देखने से मना कर दिया और कहा कि पहले नंबर डलवाओ जबकि उनकी पर्ची बनी हुई थी। यहां नंबर डलना था वो कमरा ही बंद था। जब पत्रकार डाक्टर से बात करने के लिए अंदर गए तो वे उन पर भी भड़क पड़े और कोई बात सुने बिना उनका कमरे से बाहर जाने को कहने लगे। जैसे डाक्टर साहब घर पर बैठे हो और उनके घर पर कोई आ गया हो। सरकार को इस तरह के डॉक्टरों पर नुकेल डालनी चाहिए और उन्हें लोगों की सेवा करनी बतानी चाहिए। इस बारे में सीएमओ डा. विपिन ने खेद जताते हुए कहा कि कुछ लोगों कि वजह से डाक्टर का व्यवसाय भी बदनाम हो रहा है। वे उनसे बात करेंगे। ताकि भविष्य में ऐसा न हो।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लखीमपुर में शांतमई आंदोलन दौरान किसानों पर भाजपा के केंद्री मंत्री के बेटे व उनके साथियों दुारा गाड़ियां चढ़ा कर किसानों की जान लेना निंदनीय कृत्य

गढ़शंकर: लखीमपुर उत्तरप्रदेश में शांतमई आंदोलन कर रहे किसानों पर भाजपा नेता के बेटे व उसके साथियों दुारा गाडिय़ां चढ़ाने से पांच किसानों की जान चले गई। यह घटना अति निंदनीय है। यह शब्द...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर में मतदान अधिकारियों के लिए चुनावी रिहर्सल प्रक्रिया  संपन्न : सहायक निर्वाचन अधिकारी कुलबीर सिंह राणा ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। भरमौर :   सहायक रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम भरमौर कुलबीर सिंह  राणा की अध्यक्षता में आज मतदान अधिकारियों  के लिए चुनावी रिहर्सल का सत्र राजकीय महाविद्यालय भरमौर के सभागार में संपन्न हुआ।  उन्होंने...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रो-बाक्सिंग इंटरनेशनल चैंपियनशिप के विजेताओं को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित …प्रदेश में नशे के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा: मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह मेमोरियल प्रो-बाक्सिंग इंटरनेशनल चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस...
Translate »
error: Content is protected !!