सैनी यूथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरिंदर सिंह लाली ने एडवोकेट अमरजोत सिंह सैनी की नियुक्ति पर आप कन्वीनर केजरीवाल का किया आभार व्यक्त

by

होशियारपुर, 30 सितंबर :  सैनी यूथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरिंदर सिंह लाली ने एडवोकेट अमरजोत सिंह सैनी को होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र का संगठन प्रभारी नियुक्त करने पर पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पूरे प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अमरजोत सैनी एक युवा, ऊर्जावान और समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिन्हें संगठन और कार्यशैली की गहरी समझ है। उनका अनुभव और समर्पण पार्टी को और मज़बूत करेगा। नरिंदर सिंह लाली ने पूरी पार्टी का भी आभार व्यक्त किया जिसने एक प्रतिभाशाली और जुझारू कार्यकर्ता को ज़िम्मेदारी देकर सैनी समाज का गौरव बढ़ाया है। इस अवसर पर उनके साथ जसप्रीत सिंह सैनी, बब्बू देवीदास, हरनाम होशियारपुर, राजबीर होशियारपुर, पिंदर देवीदास और विक्की पटियाला भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

14 लाख का कैश, 50 हजार रिश्वत लेने का आरोप; फिर दो दिन के रिमांड पर एसडीएम बटाला

गुरदासपुर। बटाला में सरकारी काम करने वाले एक ठेकेदार की शिकायत के बाद विजिलेंस टीम द्वारा नगर निगम कमिश्नर कम एसडीएम बटाला को 50 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में बीते शुक्रवार को...
Translate »
error: Content is protected !!