सीएम सुक्खू का केंद्र पर हमला….बोले- अभी तक नहीं मिले आपदा राहत के 1500 करोड़

by

एएम नाथ । शिमला :मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लंदन से वापिस लौट आए हैं. अपने सरकारी आवास ओक ओवर में मुख्यमंत्री ने फोरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाई. उसके बाद मीडिया से रूबरू उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। साथ ही आपदा राहत के लिए मिलने वाली राशि अभी तक नहीं मिलने का आरोप लगाया।

सीएम सुक्खू ने कहा, ” पीएम ने आपदा से निपटने को 1500 करोड़ रुपये की घोषणा जरूर की है. लेकिन उसमें से अब तक कोई पैसा नहीं आया है. प्रदेश जब आपदा से जूझ रहा है, लोग प्रभावित है, यदि इस समय राहत न मिले उसका कोई फायदा नहीं है। सीएम ने कहा, ”हिमाचल सरकार आपदा प्रभावितों की हर संभव मदद करेगी. जिनके घर टूटे हैं, उन्हें सात लाख रुपये नए घर बनाने को दिया जाएगा इसके अलावा 70 हज़ार घर के सामान के लिए और इसी तरह जिनका, पशु, खेत, बगीचे, दुकानें बही हैं, उन्हें भी हर संभव सहायता दी जाएगी. राजस्व मंत्री से बैठक के बाद जल्द राहत राशि पर निर्णय लिया जाएगा।

सच्चाई जल्द आएगी सबके सामने : कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक ( KCC) में गड़बड़ी पर सीएम ने कहा, ”हमारी सरकार ने OTS ( वन टाइम सेटलमेंट ) नहीं मांगी. आरबीआई की अप्रूवल से OTS होती है. सात आठ सालों से कांगड़ा कोआपरेटिव बैंक में जो कुछ चल रहा था, उसे देखते हुए उन्होंने पूरी बीओडी (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर) को भंग किया. इस मामले में ईडी जांच कर रही है. सच्चाई जल्द सबके सामने आएगी. लाइन सेटलमेंट अमीरों की नहीं किसानों की होनी चाहिए.”

स्वास्थ्य धनीराम शांडिल के प्रस्तावित विदेश दौरे पर सुक्खू ने कहा, ” कोई भी दौरा सीएम तय करते हैं . सीएम ने जब मंत्री के दौरे को अप्रूव किया ही नहीं तो इस पर बवाल मचाना गलत है. जो अधिसूचना वायरल हुई है उसमें किसी के हस्ताक्षर तक नहीं है. सोशल मीडिया को ऐसी भ्रामक खबरों से बचना चाहिए.”

 बीजेपी को दी नसीहत  :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के लंदन दौरे को लेकर उठाए जा रहे विपक्ष के सवालों पर मुख्यमंत्री ने कहा, ” वह भी बेटी के पिता हैं . बेटी का अपनी योग्यता के आधार पर चयन हुआ. इसलिए, वह पिता के फर्ज को निभाते हुए उसकी एडमिशन के लिए लंदन गए थे. इस दौरे पर एक भी पैसा सरकारी अकाउंट से खर्च नहीं किया.” उन्होंने कहा कि लंदन से भी वह रोजाना चीफ सेक्रेटरी और मंत्रियों से बात करते रहे हैं. बीजेपी को ऐसे मामलों में राजनीति नहीं करने की नसीहत दी.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सीमेंट पर किसी तरह का कोई टैक्स नहीं लगाया. विपक्ष बेवजह की राजनीति कर रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि GST का सबसे बड़ा नुकसान हिमाचल प्रदेश को हुआ. अन्य छोटे राज्यों ने भी GST से हो रहे नुकसान के बाद केंद्र सरकार के सामने रखी है.

आने वाले चार से पांच महीने तक हिमाचल पर्यटन विकास निगम और हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों को वेतन मिलने में देरी हो सकती है. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य में आर्थिक तंगी की बात को स्वीकारा है. हालांकि इसके लिए उन्होंने पूर्व भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कामों को जिम्मेदार ठहराया।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा की अनदेखी कर रही प्रदेश सरकार, बसों और स्टाफ की भारी कमी : जय सिंह

एचआरटीसी सेवाओं पर भाजपा का प्रदर्शन, कहा- चंबा को नहीं मिली एक भी नई बस बोले, युवाओं और चंबा की जनता के साथ हुआ छल, सरकार जवाब दे एएम नाथ। चम्बा : चंबा में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा के 35 “चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट” शैक्षणिक भ्रमण पर, चौथे दिन दादरा व नगर हवेली का दौरा

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने वर्चुअल संवाद से बढ़ाया बच्चों का उत्साह लायन सफारी से म्यूजिकल फाउंटेन तक बच्चों ने लिया यादगार अनुभव, सरकार का जताया आभार एएम नाथ। चंबा : हिमाचल प्रदेश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब सहित 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में होगा SIR : चुनाव आयोग का तीसरे चरण का आदेश जारी

नई दिल्ली : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण  के तीसरे चरण का ऐलान कर दिया है। आयोग के मुताबिक, यह चरण 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

व्यापारियों को जीएसटी की विस्तृत संयुक्त आयुक्त राकेश भारती ने दी जानकारी

एएम नाथ। हमीरपुर 17 नवंबर । जिला मुख्यालय के व्यापारियों को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करने के लिए राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने सोमवार को यहां...
Translate »
error: Content is protected !!