रामपुर में क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए 17 करोड़ मंजूर : विक्रमादित्य सिंह

by

एएम नाथ । शिमला, 30 सितंबर :  लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल सरकार ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों की बहाली को प्राथमिकता देते हुए लोक निर्माण विभाग के माध्यम से रामपुर डिवीजन को लगभग 17 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।

उन्होंने बताया कि इन पैसों से बरसात के मौसम में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई सड़कों और डंगों की मरम्मत के साथ-साथ मजबूतीकरण का काम किया जाएगा।

विक्रमादित्य सिंह ने मंगलवार को रामपुर के तकलेच क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित सड़कों के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जहां भी मरम्मत का काम चल रहा है, उसे पूरी मजबूती और गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने बताया कि सड़कों को लंबे समय तक बेहतर स्थिति में बनाए रखने के लिए जियोलॉजिकल स्टडी करवाई जा रही है और इसके आधार पर मिटिगेशन केस भी तैयार किया जाएगा, ताकि भविष्य में ऐसी आपदा से निपटा जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे कार्यों के लिए अलग से बजट भी उपलब्ध करवा रही है।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मलबे की डंपिंग सही जगह पर हो, ताकि पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे और बरसात में लोगों को कोई परेशानी न झेलनी पड़े। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने लोगों के साथ हर परिस्थिति में खड़ी रहेगी और यही शिक्षा उन्हें अपने पिता, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिली है।

इसके बाद तकलेच के विश्राम गृह में उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। दियोठी, खुल, मुनीश और काशापाठ पंचायतों के प्रतिनिधियों ने मंत्री के समक्ष अपने क्षेत्र की समस्याएं रखीं। इस दौरान विधायक रामपुर एवं हिमाचल प्रदेश राज्य सातवां वित्त आयोग के अध्यक्ष नंद लाल ने भी क्षेत्रीय मांगों को सरकार तक पहुँचाया। जिला परिषद शिमला की अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी और एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह भी मौके पर मौजूद रहे।

लोक निर्माण मंत्री ने झाकड़ी में आर.के. फिटनेस नामक जिम का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया और कहा कि व्यायाम और खेलकूद से ही युवा स्वस्थ रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ युवा ही मजबूत समाज की नींव रखते हैं।

इसी कार्यक्रम के दौरान विक्रमादित्य सिंह ने झाकड़ी क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात भी दी। उन्होंने कहा कि झाकड़ी में 135 करोड़ रुपये की लागत से नया पुल बनेगा, जिसकी स्वीकृति केंद्र सरकार से मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि वह रामपुर विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर हैं और इस दौरान आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर बहाली कार्यों की समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि वह 01 अक्टूबर को गानवी क्षेत्र में जाकर भी राहत एवं पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरप्लस बिजली लेगा बिजली बोर्ड – सौर ऊर्जा से जगमगा रहे हैं देशराज और दिलेराम के घर , अब बिल की कोई चिंता नहीं

हमीरपुर 29 फरवरी। हिमाचल प्रदेश को अगले दो वर्षों में हरित ऊर्जा राज्य बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही प्रदेश सरकार के प्रयास रंग लाने लगे हैं। सरकार की सब्सिडी योजना का...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव : एक पत्नी सरपंच, दूसरी पंच : 21 साल की काजल धाकड़ युवा सरपंच : अमेरिका रिटर्न बनीं सरपंच

मध्य प्रदेश के पंचायत चुनावों में महिलाओं ने किया कमाल 21 साल की युवती से लेकर पैडवुमन माया विश्वकर्मा भी सरपंच चुनी मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश के पंचायत चुनावों में कुछ नतीजे चौंकाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में आधुनिक नशा मुक्ति केंद्र खोलने के लिए मिली स्वीकृति: डीसी डा.निपुण जिंदल

जिला के 14 स्वास्थ्य संस्थानों में होगी नशा मुक्ति क्लीनिक की सुविधा नशे की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों को भी किया जा रहा है चिह्न्ति धर्मशाला, 17 अक्तूबर। धर्मशाला के प्रयास भवन में आधुनिक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जोहड़जी साहिब में लगता है जिला सोलन का सबसे बड़ा मेला

जोहड़ जी मेले से लौटी पंजाब की संगत…..आज से पहाड़ी संगत का मेला शुरू पट्टा मेहलोग, 6 अप्रैल (तारा) :  बद्दी उपमंडल क्षेत्र के जोहड़ जी साहिब में पिछले एक सप्ताह से चल रहे...
Translate »
error: Content is protected !!