समाज के समग्र विकास में महिलाओं का अहम योगदानः सत्ती

by

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
ऊना (8 मार्च)- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आज राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द में मनाया गया, जिसमें छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में पुरूषों के कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। वर्तमान में महिलाएं विभिन्न उच्च पदों पर अपनी सेवाएं दे रही हैं, जोकि समाज के समग्र विकास में महिलाओं के अहम योगदान को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बेटियों के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई हैं, जिनका लाभ आज पात्र परिवारों तक पहुंच रहा है।
सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में जागरूक होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि दुनिया का कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है, जहां महिलाओं ने अपनी पहचान न बनाई हो, महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा हर क्षेत्र में मनवाया है और खुद को समाज में एक सशक्तिशाली शक्ति के रुप में स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए राज्य सरकार ने शक्ति बटन ऐप व गुड़िया हेल्पलाइन शुरू की है। उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ बेटियों का उच्च शिक्षा ग्रहण करना भी आवश्यक है, तभी हमारी बेटियां समाज की चुनौतियों का सामना करने में समर्थ हो सकेंगी।
सत्ती ने योजनाओं के किया सम्मानित
छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष ने कार्यक्रम के दौरान संबल योजना, मेरे गांव की बेटी मेरी शान, गरिमा योजना, शगुन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, आर्शीवाद योजना, एकल नारी, पुनर्विवाह योजना के तहत पात्र लड़कियों को आर्थिक सहायता प्रदान की।
सतपाल सिंह सत्ती ने मेरी गांव की बेटी मेरी शान योजना के तहत परमजीत कौर, अंकिता शर्मा, निकिता शर्मा, अमनदीप मिन्हास, हीना चौधरी, शीखा सहोड़, श्वेता, रिद्धि राणा, पूनम कुमारी, सतविंद्र कौर व दीक्षा चौधरी को फोटोयुक्त फलैक्स बोर्ड देकर सम्मानित किया।
उन्होंने मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत कान्ता देवी, रूचि, बंदना देवी, शिवानी, राजविंदर कौर, सुनैना, ऊषा देवी, सुमन कुमारी, ममता देवी, कंचन देवी, अमरदीप, रूचि ठाकुर, पल्वी, ज्योति, कोमल देवी, बलजीत कौर, सुजाता, ज्योति शर्मा, रीना कुमारी, काजल, सीमा देवी, बलविंदर कुमारी, गीतिका, रेणू वाली, कृति, रमा देवी, प्रिया देवी, ननकी, शायरी, आंचल देवी, शीतल शर्मा, निशा राणी, पूनम और बलजीत कौर को 31 हजार रूपये के चैक भी प्रदान किए।
इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत अंजली कपिला, दीपशिखा, डिम्पी देवी, ज्योति, नंदनी, नवदीप कौर, पूजा, प्रिया, रूचिका पुरी, सुखबीर कौर, टविंक्ल देवी, ज्योति देवी, मीनाक्षी, लवली, रीना देवी, वर्षा गगा, नेहा पठानिया, निशा राणी, सुनीता देवी, ज्योति देवी, संगीता, रीबा कुमारी, निशा राणी, सोनिया, प्रमिंदर कौर व पूजा को 51 हजार रूपये के चैक दिए।
छह महिलाओं की गोदभराई हुई
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम के दौरान छह गर्भवती महिलाओं की गोदभराई रस्म अदा की गई तथा छह नवजात बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में आंगबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष ऊना नीलम कुमारी, नगर परिषद अध्यक्षा पुष्पा देवी, राज्य महिला आयोग की सदस्य इंदु बाला, सक्षम गुड़िया बोर्ड की सदस्य देव कला, जिला कार्यक्रम अधिकारी सतनाम सिंह, सीडीपीओ कुलदीप दयाल, सरोज पाठक, मोनिका सिंह, नरेश कुमारी, एनसीसी कमांडेंट मंगेश वानखड़े सहित आंगबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कोविड वैक्सीन के लिए 18 से 44 वर्ष के व्यक्तियों का पूर्व पंजीकरण अनिवार्यः डीसी

कोविन पोर्टल व आरोग्य सेतु ऐप पर पंजीकरण 28 अप्रैल से हुआ आरंभ ऊना – 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के कोविड टीकाकरण के लिए पंजीकरण खुल गया है। इस संबंध में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला का वार्षिक पारितोषिक समारोह आयोजित : एनसीसी की लगभग 110 छात्राओं को किन्नौर जिला की सीमावर्ती क्षेत्रों का निःशुल्क भ्रमण करने का न्यौता दिया

शिमला 26 अक्तूबर – प्रदेश के बागवानी, जनजातीय विकास एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक राम कुमार चौधरी ने सीआरएस के तहत नए भवनों का किया लोकापर्ण : बिलांवाली लबाना में तीन व डोगरांवाला में दो मंजिला भवन का किया उद्घाटन

बद्दी, 20 जनवरी (तारा) : दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार चौधरी ने मगंलवार को एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिल्लावाली लबाना तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोगरावालां के नए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री ने ड्रीम्ज़ कॉलेज ऑफ फार्मेसी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मेधावियों को किया सम्मानित

युवाओं की सकारात्मक सोच से प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे : विक्रमादित्य सिंह नरेंद्र भारती। मंडी :  लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंडी जिला के दो दिवसीय प्रवास...
Translate »
error: Content is protected !!