विक्रमादित्य सिंह ने घानवी क्षेत्र की प्रभावित सड़कों का किया निरीक्षण

by
एएम नाथ।  रामपुर :  लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज रामपुर के घानवी में बाढ़ से प्रभावित सड़कों के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों से लगातार यहां बहुत नुकसान हो रहा है। हमारा पूरा प्रयास है कि बहाली का कार्य पूरी मजबूती से चले क्योंकि इसमें एचपीएसईबी के बिजली की घानवी परियोजना है, जिसको ध्यान में रखते हुए यहां बहे पुल को लोक निर्माण विभाग द्वारा तुरन्त स्थापित करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए एचपीएसईबी विभाग का सहयोग भी लिया जायेगा और कुछ ही दिन के अन्दर इसकी शुरुआत की जाएगी। इसमें पूरा प्रयास किया जायेगा कि पुल को उचित ऊंचाई भी दी जाए।
उन्होंने बताया कि जो जघुणी का इलाका है वहां पर भी नदी के पानी के स्तर को कम करने के प्रयास किये जायेंगे। इसके अतिरिक्त इस क्षेत्र के अंदर जितना भी नुकसान हुआ है, उसको आने वाले समय में पूरा करने की हमारी प्राथमिकता है।
उन्होंने बताया कि यहां की सड़कों को मजबूत करने के लिए क्षेत्र की क्यों कोट सड़क, लूंचा धारला सड़क, सम्पर्क मार्ग गांव मोलगी सड़कें जिनकी लम्बाई लगभग 20 किलोमीटर, को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण में डाला गया है। इसकी सारी औपचारिकताएं पूरी कर दी गई है और अगले 15-20 दिनों के अंदर इसकी औपचारिक अनुमति केन्द्र से मिल जाएगी तथा टेंडर प्रक्रिया को शुरू करवा दिया जायेगा।
उन्होंने बताया कि वह जानते है कि इस क्षे़त्र में लोगों को बहुत नुकसान हुआ है और वह हर प्रकार से लोगो के साथ खड़े हैं। यहां जो भी नुकसान हुआ है उसकी भरपाई करने का पूरा प्रयास किया जायेगा। भविष्य में क्षेत्र में वैकल्पिक मार्ग भी बनाए जायेंगे ताकि जहाँ सड़क धंस रही है वहां लोगों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े और क्षेत्र की कनेक्टिविटी बनी रहे।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इस मुश्किल घडी में प्रदेश सरकार, स्थानीय विधायक और सभी लोग प्रभावित लोगों के साथ खड़े हैं ताकि विकास कार्यों को आगे ले जाया जा सके।
हिमाचल प्रदेश राज्य सातवां वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक रामपुर नन्द लाल ने लोक निर्माण मंत्री को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया और क्रियान्वित किये जा रहे राहत कार्यों की जानकारी भी दी।
इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी, उपमंडलाधिकारी (ना.) रामपुर हर्ष अमरेंदर सिंह, ग्राम पंचायत घानवी प्रधान राज कुमारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यमुना में विसर्जित की गईं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अस्थियां : कोई बड़ा कांग्रेसी नेता भी नहीं आया नजर

नई दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अस्थियों को रविवार को दिल्ली में यमुना नदी में प्रवाहित किया गया। ‘अस्थि विसर्जन’ के लिए गुरुद्वारा मजनू का टीला के पास यमुना घाट पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमृतसर मंदिर ग्रेनेड हमले का आरोपी गिरफ्तार, 3 ग्रेनेड बरामद

अमृतसर : अमृतसर स्थित एक मंदिर पर हुए ग्रेनेड हमले की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पंजाब के सीमावर्ती जिलों अमृतसर, तरनतारन और गुरदासपुर में बड़े पैमाने पर छापेमारी की। यह अभियान...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भारतीय औद्योगीकरण को बढ़ावा देने और समाज सेवा में सोनालिका ग्रुप का अहम योगदान : खन्ना

सोनालिका ग्रुप के वाईस चेयरमैन अमृतसागर मित्तल के जन्मदिन पर खन्ना ने दी शुभकामनाएं होशियारपुर 7 अगस्त : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि सोनालिका इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स ने जहाँ भारतीय औद्योगीकरण को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

200 छात्रों ने स्वीप मानव श्रृंखला बनाकर दिया करसोग करेगा, शत प्रतिशत मतदान का संदेश : सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

करसोग : लोकसभा चुनाव-2024 के अंतर्गत करसोग में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भारद्वाज शिक्षा संस्थान बीएड काॅलेज करसोग में किया गया। इस कार्यक्रम का...
Translate »
error: Content is protected !!