केंद्रीय GST इंस्पेक्टर 50,000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

by

कारोबारी शिकायतकर्ता से 1,25,000/- की मांग की थी, जिसमें 50,000/- रूपये लेता रंगे हाथों किया अरेस्ट

एएम नाथ। ऊना :  हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में विजिलेंस विभाग द्वारा जीएसटी इंस्पेक्टर अंशुल धीमान को 50000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी कांगड़ा के पालमपुर का रहने वाला है। विजिलेंस के मुताबिक आरोपी इंस्पेक्टर ने शिकायतकर्ता से 1,25,000 रूपये की रिश्वत मांगी थी इसके बाद शिकायतकर्ता ने इसकी जानकारी विजिलेंस विभाग को दी।

विजिलेंस ने आरोपी इंस्पेक्टर को रंगे हाथों पकड़ने के लिए जाल बिछाया। डीएसपी फिरोज खान के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और आरोपी को पकड़ने के लिए प्लान तैयार किया गया। विजिलेंस विभाग की टीम ने आज शाम को जीएसटी ऑफिस ऊना में छापा मारा और जीएसटी इंस्पेक्टर को 50,000 रूपये की पहली किस्त लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मौके से रिश्वत के पैसे भी रिकवर किए गए हैं। विजिलेंस विभाग ने जीएसटी इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल पूरा मामला इस प्रकार है जीएसटी इंस्पेक्टर अंशुल धीमान ने एक कारोबारी को बताया कि उसका जीएसटी गलत है इसकी एवरेज में कारोबारी को लाखों रुपया पेनल्टी भरनी पड़ेगी। जीएसटी अधिकारी ने इस पूरे मामले को निपटाने के लिए सवा लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी और 50,000 हज़ार रूपये की रिश्वत की पहली किस्त आज देना तय हुआ था। जिसके बाद जीएसटी इंस्पेक्टर को मौके से पकड़ा गया है। विजिलेंस विभाग द्वारा आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और आरोपी का मेडिकल करवाने के लिए उसको जिला के सरकारी अस्पताल भी लाया गया है। जहां पर उसका मेडिकल चेकअप किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2025 बैच के प्रोबेशनर आईएएस अधिकारीयों ने की DC अनुपम कश्यप से मुलाक़ात : प्रोबेशनर आईएएस अधिकारियों को प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना की जानकारी हासिल करने का दिया मशविरा

एएम नाथ। शिमला  : उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज यहां 09 प्रोबेशनर आईएएस अधिकारियों के दल से मुलाक़ात की। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को शॉल और टोपी से सम्मानित किया और उनके उज्जवल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इतिहास बन जाएगा AIDS : 2 इंजेक्शन से ही हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी बीमारी, मिटेगी एचआईवी

एड्स का दंश जितना बड़ा शारीरिक है, उससे कहीं बड़ा सामाजिक है. आज भी अगर किसी को एचआईवी एड्स हो जाए तो इसे बेहद बुरी नजर से देखा जाता है. लेकिन अब इस दंश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना विस के 13 स्कूलों के सुदृढ़ीकरण के लिए 43.18 लाख स्वीकृतः सत्ती

ऊना 28 फरवरी: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार ने ऊना विधानसभा क्षेत्र के 13 प्राथमिक स्कूलों के सदृढ़ीकरण को लगभग 43.18...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वन मंडल डलहौजी के तहत विभिन्न प्रजातियों के एक क्विंटल से अधिक बीज की हुई बुआई : 1200 सौ के करीब लोगों ने दिया सहयोग

चंबा, 7 जुलाई :वन मंडल डलहौजी के तत्वावधान में जारी मानसून सीजन के दौरान विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से क्रियान्वित किए जा रहे बीज बुआई सप्ताह आज समापन हुआ । वन मंडल...
Translate »
error: Content is protected !!