मम्मी दादी को मत मारो…..बहू ने सास के साथ की मारपीट : पोते ने बना लिया वीडियो

by

गुरदासपुर  :  जिले के कोठे गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बहू ने अपनी बुजुर्ग सास की बेरहमी से पिटाई की. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद पुलिस और महिला आयोग हरकत में आया।

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बुजुर्ग महिला जमीन पर बैठी हुई है और बहू उसके बाल पकड़कर जोर से खींच रही है।

इसके बाद वह स्टील का गिलास फेंकती है और बार-बार थप्पड़ मारती है. बुजुर्ग महिला पूरी तरह से बेबस नजर आती है और अपने बेटे से बचाने की गुहार लगाती है. इस दौरान उसका पोता वहीं खड़ा होकर पूरी घटना का वीडियो बनाता रहा. वीडियो में पोता मां से कहता है कि दादी को मत मारो, लेकिन उसने बीच में आकर रोकने की कोशिश नहीं की. मारपीट के बाद बुजुर्ग महिला की सांसें तेज हो गईं और वह बुरी तरह घबरा गई।

इस दौरान उसका पोता वहीं खड़ा होकर पूरी घटना का वीडियो बनाता रहा. वीडियो में पोता मां से कहता है कि दादी को मत मारो, लेकिन उसने बीच में आकर रोकने की कोशिश नहीं की. मारपीट के बाद बुजुर्ग महिला की सांसें तेज हो गईं और वह बुरी तरह घबरा गई. मामला तिब्बड़ पुलिस स्टेशन तक पहुंचा है और शिकायत दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है और आरोपों की पुष्टि के लिए गवाहों से पूछताछ की जा रही है. सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद पंजाब राज्य महिला आयोग ने स्वत संज्ञान लिया है।

आयोग ने एसएसपी गुरदासपुर को पत्र लिखकर इस मामले की जांच किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से कराने को कहा है. साथ ही 2 अक्टूबर तक एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी गई है. यह घटना न सिर्फ गांव में बल्कि पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है. लोग बुजुर्ग महिला के साथ हुई मारपीट की निंदा कर रहे हैं और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू की

पीड़ित बुजुर्ग महिला गुरबचन कौर ने बताया कि उनके पति सेवानिवृत्त बीपीईओ थे, जिनकी चार महीने पहले मौत हो चुकी है. उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बहू हरजीत कौर लंबे समय से उनके साथ मारपीट कर रही है. उनका पोता चरतवीर सिंह कई बार इन घटनाओं के वीडियो बना चुका है. इसके अलावा गुरबचन कौर का कहना है कि उनकी बहू अक्सर उनके बेटे को भी परेशान करती है और उस पर दबाव डालती है कि सारी संपत्ति उसके नाम कर दी जाए. पिछले रविवार को भी बहू उनसे गाली-गलौज कर रही थी. जब उन्होंने वीडियो बनाने की कोशिश की तो बहू ने उन पर हमला कर दिया, फोन छीन लिया और उनकी पिटाई कर दी।

बेटे ने की आरोपी मां के खिलाफ कार्रवाई की मांग

इसके अलावा पोते चरतवीर सिंह ने बताया कि उसकी मां हरजीत कौर शराब पीने की आदी है. नशे में वह अक्सर उसकी दादी और पिता के साथ मारपीट करती है. उस दिन भी उसने दादी को पीटा और उसने वीडियो बनाकर सबूत रखा. परिवार ने पुलिस को इसकी सूचना दी, लेकिन पुलिस ने केवल चेतावनी देकर बहू को छोड़ दिया. पोते ने कहा कि वह चाहता है कि उसकी मां के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि परिवार को न्याय मिल सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मोबाइल कंपनी के लगाए जा रहे टावर का लोगों ने किया विरोध…. नही लगने देंगे गांव की जमीन पर निजी कंपनी का टावर, गढ़शंकर के बसियाला व रसूलपुर का मामला

गढ़शंकर – गढ़शंकर हल्के के बसियाला व रसूलपुर गांवों के विचकार एल निजी मोबाइल कंपनी द्वारा लगाए जा रहे मोबाइल टावर का विरोध करने के लिए दोनों गांवो के लोगों का आरोप है कि...
article-image
पंजाब

शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य से मुक्त करने का मुख्यमंत्री का बयान मात्र कागजों पर: शिक्षकों की कमी झेल रहे स्कूलों से बड़ी संख्या में शिक्षक गैर-शैक्षणिक ड्यूटी पर – डीटीएफ नेता

गढ़शंकर, 5 फरवरी : शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने का दावा करने वाली पंजाब सरकार पहले ही हजारों शिक्षकों को बीएलओ को अगले आदेशों तक जिला होशियारपुर में चुनाव ड्यूटी जैसे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

शंभू बॉर्डर पर किसानों ने लिया बड़ा फैसला – दिल्ली कूच करेंगे इस दिन किसान!

पटियाला । दिल्ली कूच को लेकर शंभू बॉर्डर पर शनिवार को किसान मजदूर मोर्चा के कई राज्यों के नेताओं की बैठक हुई।  बैठक में किसानों का जत्था 6 दिसम्बर को दिल्ली भेजने पर सहमति...
article-image
पंजाब

पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल 2023 के ड्राफ्ट को केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दी : मोबाइल और इंटरनेट के चलन के बाद से यूजर्स की प्राइवेसी की सुरक्षा को लेकर अब तक कोई कानून नहीं था

नई दिल्ली : केंद्रीय कैबिनेट ने पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल 2023 के ड्राफ्ट को मंजूरी दे दी। र्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल 2023 को संसद के मानसून सत्र में पेश किया जाएगा। संसद का मानसून...
Translate »
error: Content is protected !!