कोट फतूह़ी में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया दशहरा

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिला हुशियारपुर के गांव कोट फतूह़ी में स्थानीय नगरवासियों, प्रवासी भारतीयों और आसपास की संगतों के सहयोग से रामलीला प्रबंधक समिति की ओर से दशहरा पर्व महान श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। यह पर्व ‘बुराई पर अच्छाई की विजय’ का प्रतीक स्वरूप सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर रावण और कुंभकर्ण के 55 फीट ऊँचे पुतले दहन किए गए और आकर्षक झांकियाँ निकाली गईं। साथ ही भजन मंडलियों द्वारा रामायण से संबंधित कथा-कीर्तन प्रस्तुत कर संगतों को आनंदित किया गया।कार्यक्रम में समिति प्रधान डॉ. जगतार सिंह, विजय बाबा जी, कुलवंत सिंह गोशा, नंबरदार राम स्वरूप, संजीव कुमार पचनंगल, पंडित तेजपाल, पंडित धरिंद्र शर्मा, दर्शन सिंह, दर्शन सिंह माही, गुरनेक सिंह, परमेज़ सिंह रककड़, जतिंदर सिंह कैंथ, बहादुर, कमलजीत सिंह, राजा रियायत, इरफान खान, पूर्व सरपंच गुरमेल सिंह, कमलजीत सिंह भोला, सरपंच मोहन लाल, कुशव करण, हरजिंदर सिंह काका, रजिंदरपाल सिंह राजा, पवन कुमार, लखवीर सिंह ढिल्लों, जीता ढिल्लों, इंदरजीत सिंह, कामरेड बलवीर सिंह, गुरमीत सिंह गिल सहित बड़ी संख्या में नगरवासी और आसपास की संगतें उपस्थित रहीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शहीद-ए-आजम स.भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर द्वारा 2 जून से लगाएगा समर कैंप: एडवोकेट राय

गढ़शंकर 29 मई  :  बच्चों को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी शहीद-ए-आजम स.भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर द्वारा 2 जून से 30 जून तक समर...
article-image
पंजाब

तहसील स्तरीय राष्ट्रीय वोटर दिवस समागम : एसडीएम हरबंस सिंह ने वोटरों को शपथ दिलाई

गढ़शंकर,  24 जनवरी: आज स्थानीय रैड क्रास भवन गढ़शंकर में एसडीएम गढ़शंकर श्री हरबंस सिंह के नेतृत्व में तहसील स्तरीय 15वां राष्ट्रीय वोटर दिवस मनाया गया। इसमौके आयोजित समारोह में एसडीएम गढ़शंकर श्री हरबंस...
article-image
दिल्ली , पंजाब

पंजाब के 10 श्रद्धालुओं की मौत : यमुना में पलटी नाव, 30 लोग थे सवार…वृंदावन दर्शन के लिए गया था जत्था

मथुरा :  पंजाब के श्रद्धालुओं के साथ उत्तर प्रदेश के मथुरा में बड़ा हादसा हुआ है। लुधियाना के जगरांव, मुक्तसर और जालंधर से वृंदावन दर्शन के लिए गए श्रद्धालुओं के जत्थे की नाव शुक्रवार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भटियात में 300 लोगों ने भागकर बचाई जान …फटा बादलः भूस्खलन की जद में आए दो गांव

एएम नाथ। चम्बा : चंबा हिमाचल प्रदेश के भट्टीयात में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। जानद्रोग पंचायत के भगसियार व डुलियार गांव में बादल फटने से खतरा पैदा हो गया है। भुख्सियर...
Translate »
error: Content is protected !!