फौजी कॉलोनी में चली गोली, भांजे की मौत और मामा घायल

by

लुधियाना। शेरपुर कलां स्थित फौजी कॉलोनी में वीरवार रात करीब साढ़े 11 बजे धार्मिक समारोह के दौरान विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि चार से पांच बदमाश तेजधार हथियार और पिस्तौल लेकर पहुंचे और परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया।

हमले में 19 वर्षीय मोनू के पेट में गोली लग गई, जबकि उसके मामा गुड्डू भी घायल हो गए। दोनों घायलों को सिविल अस्पताल लेकर गए, जहां मोनू को मृत घोषित कर दिया। गुड्डू को गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन उसे इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

मृतक मोनू ग्यासपुरा की मक्कड़ कॉलोनी का रहने वाला था और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के गांव खजूरी का रहने वाला था। वह लुधियाना में अपने परिवार के साथ एक करियाना शाप चलाता था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मामला रंजिश का है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सेहत मंत्री के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में अदालत ने जारी किया नोटिस

चंडीगड़ । पंजाब सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में अदालत ने नोटिस जारी किया। यह मामला आम आदमी पार्टी की पटियाला महिला विंग की पूर्व प्रधान...
article-image
पंजाब

शिवसेना नेता हरविंदर सोनी को गोली मारने वाले कश्मीरा सिंह का केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चला कर कड़ी से कड़ी सजा दिलवाए पंजाब पुलिस : रणजीत राणा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिवसेना कार्यालय कमेटी बाजार से जारी प्रेस नोट में रणजीत राणा ने कहा कि शिवसेना बाला साहेब ठाकरे के राज्य उपप्रमुख व गौ सांसद हरविंदर सोनी को 12 अप्रैल 2015 को...
article-image
पंजाब

भगवंत मान जानबूझ कर सरकारी खरीद केंद्रों को काॅरपोरेटस के हवाले करके राज्य में ‘मंडी’ व्यवस्था को समाप्त कर रहे : सुखबीर सिंह बादल

संगरूर : शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने सोमवार को संगरूर में कहा कि केंद्र सरकार के एजेंडे को लागू करने के लिए गेंहूं की बिक्री, खरीद, भंडारण और प्रोसेसिंग केंद्रों...
article-image
पंजाब

फर्जी डीएसपी गिरफ्तार, यूनिवर्सिटी में सिक्योरिटी का टेंडर दिलाने के नाम पर की थी 11.46 लाख की ठगी, ऐसे खुली पोल

पानीपत  : एसपी भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए पानीपत पुलिस टीम ने फर्जी डीएसपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुमित आहूजा निवासी आठ मरला के रूप में हुई...
Translate »
error: Content is protected !!