अड्डा झुगियां में कल सीमेंट की दुकान के मालिक पर हुई फायरिंग से पहले उसके व्यापारी भाई से 50 लाख की मांगी गई थी फिरौती

by

जनवरी में भी मांगी गई थी फिरौती और पुलिस ने पकड़ लिया था आरोपी , दोनों बार आई दोपहर करीब एक वजे काल
गढ़शंकर । बीत क्षेत्र के अड्डा झुगियां में कल हुई फायरिंग के पीछे एक व्यापारी से फिरौती मांगने की घटना साहमने आई है। जिसे लेकर गढ़शंकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। बतां दे कि जनवरी महीने भी इसी व्यापारी से फिरौती मांगी गई थी। पुलिस ने तब एफआईआर दर्ज करने के बाद फिरौती मांगने वाले आरोपी को ग्रिफ्तार कर लिया था। जिक्रयोग है कि दोनों बार फिरौती की काल दोपहर एक वजे के करीब ही आई।
गढ़शंकर पुलिस ने चमन लाल उर्फ़ संजू पुत्र अशोक कुमार निवासी कोकोवाल के बयान पर दर्ज की एफआईआर के मुताबिक चमन लाल उर्फ़ संजू को कल दोपहर एक वजे पहले विदेश के एक नंबर से व्हट्सएप्प पर काल आई तो चमन लाल संजू ने काल अटेंड नहीं की। जिसके बाद उसे उसके मोबाइल नंबर 6280730749 पर काल आई के व्हट्सऐप्प पर कल अटेंड करने को कहा। जिसके बाद संजू को व्हट्सएप्प पर +1 (905) 8078196 से काल आई और काल करने वाले ने अपना नाम तो नहीं बताया लेकिन 50 लाख की फिरौती मांगी और फिरौती ना देने पर नुक्सान पहुंचाने की धमकी दी। संजू ने उनसे कहा के मेरे पास इतने पैसे नहीं है तो कॉल करने वाले ने जान से मारने की धमकियां देते हुए काल काट दी।
फिरौती और जान से मरने की धमकियाँ देने की काल आने के बाद चमन लाल उर्फ़ संजू जब पुलिस के पास शिकायत देने जा रहा था। उसी समय चमन लाल उर्फ़ संजू के भाई संदीप कुमार उर्फ़ टिंकू की अड्डा झुगियां में सीमेंट की दूकान पर मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोश युवकों ने फायरिंग की तो गोली कार में लगी और कार का शीशा टूट गई। जिसके चलते संदीप कुमार उर्फ़ टिंकू बाल बाल बच गया।
एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों : फायरिंग और फिरौती मांगने के सबंध में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और गहनता से जाँच चल रही है। तीन चार दिन में हम आरोपिओं को पकड़ कर पुरे मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

फिरौती की पहले जनवरी में आई थी काल : चमन लाल उर्फ़ संजू को 25 जनवरी , 2025 को दोपहर एक वजे व्हट्सएप्प पर काल आई थी तो भी पचास लाख की फिरौती मांगी गई थी। जब संजू ने काल करने वाले को कहा था कि इतने पैसे मेरे पास नहीं है तो काल करने वाले गैंगस्टर ने तीस लाख दो दिन में देने को कहा और धमकियाँ भी दी थी। पुलिस ने तब भी एफआईआर दर्ज करने के बाद फिरौती और धमकियाँ देने वाले गैंगस्टर को ग्रिफ्तार कर लिया था।
फोटो : अड्डा झुगियां में कल सीमेंट की दुकान पर फायरिंग करते मोटरसाइकिल नकाबपोश युवक की सीसीटीवी फुटेज।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ठगी – 100 से अधिक ट्रांजेक्शन से शातिरों के तीन दर्जन खातों में भेजे एक करोड़ रुपये,

रोहित भदसाली।  मंडी  : जिला मंडी के एक सेवानिवृत्त अधिकारी से हुई एक करोड़ रुपये की ठगी के मामले में साइबर पुलिस थाना मध्य जोन की टीम जांच करते हुए तथ्य जुटा रही है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मंडियाला एलपीजी ब्लास्ट : मृतकों की संख्या 7, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश….- डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने पीड़ित परिवारों को दिलाया मुआवज़े का आश्वासन

गैस चोरी रोकथाम और अवैध वाहन पार्किंग नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय कमेटियां गठित,  राहत कार्यों के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में विशेष रिलीफ कमेटी गठित जिला प्रशासन हादसे के पीड़ितों को न्याय और सहायता...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में निजी अस्पताल सन सकैन सैंटर में कोरोना  नियमों की अवहेलना की वीडीओ वायरल, डा. ने माना के कोताही तो हुई है तभी वीडियों वायरल हुई  

गढ़शंकर: कोरोना महामारी को लेकर तय नियमों की उलंघना का मामला कल सिंबली स्कूल में साहमने आया तो आज सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो व फोटो में बंगा रोड़ पर स्थित सन सकैन सैंटर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*विधायक बैजनाथ किशोरी लाल ने श्री कृष्ण गौशाला सुनपुर धार बग्गी का किया दौरा*

गौशाला के सुधार कार्यों के लिए 2 लाख रुपए वित्तीय सहायता प्रदान करने की घोषणा की एएम नाथ। बैजनाथ, 10 अक्टूबर  : विधायक बैजनाथ किशोरी लाल ने श्री कृष्ण गौशाला सुनपुर धार बग्गी का दौरा...
Translate »
error: Content is protected !!