हिमाचल कांग्रेस में जल्द होगी बड़ा बदलाव : प्रदेशाध्यक्ष के नाम पर भी लग सकती है मुहर

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस संगठन विस्तार और नए अध्यक्ष को लेकर स्थिति साफ कर दी है. सीएम ने बताया कि कांग्रेस संगठन विस्तार को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और संभावना है कि इस माह के अंत तक संगठन विस्तार की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी कुछ कार्यक्रम निर्धारित हैं, जिनके संपन्न होने के बाद यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण 13 अक्टूबर को किया जाएगा, जिसके चलते संगठन विस्तार फिलहाल टला हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘प्रतिमा अनावरण के बाद पार्टी संगठन विस्तार कर लिया जाएगा. सोनिया गांधी के आने की भी संभावना है, लेकिन जब तक आधिकारिक कार्यक्रम घोषित नहीं होता, तब तक कुछ भी कहना उचित नहीं होगा।

जलवायु परिवर्तन क्या बोले सीएम सुक्खू?…जलवायु परिवर्तन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में मौसम के असामान्य बदलावों के संकेत स्पष्ट दिख रहे हैं. उन्होंने कहा कि ‘हिमाचल प्रदेश में सर्दियां पहले शुरू हो गई हैं, जो क्लाइमेट चेंज का स्पष्ट असर है. हमने यह मुद्दा केंद्रीय गृह मंत्री के सामने भी उठाया था और केंद्र की एक विशेषज्ञ टीम हिमाचल भेजी गई थी. इस समय तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि मानसून सीजन के दौरान हुई तबाही से हुए नुकसान की रिपोर्ट केंद्र को भेज दी गई है. ‘प्रधानमंत्री ने राहत पैकेज देने की घोषणा की है, लेकिन अभी तक 1500 करोड़ रुपये की राशि अभी तक नहीं आई है. जब भी केंद्र से पैकेज मिलेगा, हम प्रधानमंत्री का धन्यवाद करेंगे।

पर्यटन व्यवसाय पर क्या कहा? पर्यटन व्यवसाय पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश अब पूरी तरह से पर्यटन के लिए सुरक्षित और खुला है. मुख्यमंत्री ने कहा-‘मैं देश के सभी पर्यटन प्रेमियों से आग्रह करता हूं कि वे हिमाचल आएं, यहां की शुद्ध वायु और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठाएं. अब हिमाचल में पर्यटन पूरी तरह पटरी पर लौट आया है।

इस बीच मुख्यमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट में हुई उस घटना पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें मुख्य न्यायाधीश पर एक व्यक्ति ने जूता फेंकने की कोशिश की थी. उन्होंने इस पर कहा- ‘यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय घटना है।

देश की सर्वोच्च न्यायपालिका के प्रमुख पर हमला करना संवैधानिक संस्थाओं की मर्यादा का उल्लंघन है और इसकी निंदा की जानी चाहिए. जो भी इसमें शामिल है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. हिमाचल प्रदेश इस घटना की भरपूर निंदा करता है.’ वहीं पंचायत चुनावों को लेकर पूछे गए सवाल पर सीएम ने कहा कि पंचायत चुनाव से पहले इसी माह ही हिमाचल में कांग्रेस संगठन बन जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

1,400 पदों पर होगी भर्ती : हिमाचल प्रदेश सरकार ने विभिन्न विभागों में 1400 पदों को भरने की प्रकिर्या शुरू करने दिए निर्देश

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने सभी विभागों से खाली पदों को भरने की सूचना उपलब्ध करवाने के निर्देश जारी किए हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में 1,400 से अधिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री के माथे पर तीन टांके और नाक पर एक टांके लगा : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पहले से हालत स्थिर, अस्पताल से छुट्टी

कालीघाट :  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के स्वास्थ्य से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। चोटिल ममता बनर्जी की पहले से हालत स्थिर है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नैना प्लस की टीम ने जीता गूलर वाला क्रिकेट टूर्नामेंट : नानकपुर को हराकर फाइनल ट्रॉफी पर किया कब्जा 16 टीमों ने लिया हिस्सा

बद्दी 27 मार्च : (तारा) :  महादेव स्पोर्ट्स क्लब गुल्लरवाला द्वारा करवाए गए एक दिवसीय टूर्नामेंट में नैना प्लस की टीम ने नानकपुर की टीम को हराकर फाइनल ट्रॉफी अपने नाम कर ली। टूर्नामेंट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्ष का थीम “परिवार नियोजन का अपनाओ उपाय, लिखो तरक्की का नया अध्याय”: विश्व जनसंख्या दिवस पर आरएच ऊना में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

ऊना, 11 जुलाई: क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के सभागार में आज विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डाॅ मंजू बहल...
Translate »
error: Content is protected !!