राजकीय उच्च विद्यालय कोहू में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित : शिक्षा क्षेत्र पर इस वित्त वर्ष में खर्च किए जा रहे 8828 करोड़ रुपए – संजय अवस्थी

by
छात्रों से अपने संस्कार और रीति रिवाज़ अपनाने का आग्रह
मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार इस वित्त वर्ष में शिक्षा क्षेत्र में 8828 करोड़ रुपए व्यय कर रही है। संजय अवस्थी आज सोलन ज़िला के अर्की विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्च विद्यालय कोहू में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही युवा पीढ़ी को हर चुनौती के लिए तैयार किया जा सकता है। राज्य सरकार इस दिशा में गम्भीर है और प्राथमिक स्तर से लेकर उच्च स्तर तक शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां पहली कक्षा से प्रदेश में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा प्रदान की जाएगी वहीं व्यावसायिक स्तर पर वर्तमान समय की मांग के अनुरूप पाठ्यक्रम आरम्भ किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और ड्रोन तकनीक में युवाओं के पास रोज़गार और स्वरोज़गार के बेहतर अवसर हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार यह भी सुनिश्चित बना रही है कि विद्यालय स्तर पर अधोसंरचना सुदृढ़ हो। प्रदेश के सभी राजकीय विद्यालयों में चरणबद्ध आधार पर स्मार्ट कक्षाएं स्थापित की जा रही हैं। इनके लाभ सभी युवाओं को प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में खाली पड़े पदों को भी चरणबद्ध आधार पर प्रक्रिया जारी है।
संजय अवस्थी ने कहा कि शिक्षा और संस्कार के सामंजस्य से ही युवा परिपक्व बनते हैं। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि अपने संस्कारों और रीति रिवाज़ों को अपनाएं और अपने अध्यापकों से प्रश्न पूछने में न घबराएं। उन्होंने कहा कि ज्ञान अर्जित करने के लिए प्रश्नों के रूप में भी शोध किया जाता है।
उन्होंने इस अवसर पर युवाओं से आग्रह किया कि स्वरोज़गार को नई दिशा प्रदान करने वाली 680 करोड़ रुपए की महत्वाकांक्षी राजीव गांधी स्वरोज़गार योजना से अपने युवा साथियों को अवगत करवाएं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सौर ऊर्जा के माध्यम से स्वावलम्बी बनने की सौर ऊर्जा योजना का लाभ उठाएं।
संजय अवस्थी ने राजकीय उच्च विद्यालय कोहू के खेल मैदान में सुरक्षा दीवार निर्माण के लिए एक लाख रुपए, राजकीय उच्च विद्यालय कोहू में अतिरिक्त दो कमरो के निर्माण के लिए 03 लाख रुपए, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोहू में अतिरिक्त एक कमरे के निर्माण के लिए एक लाख रुपए तथा स्कूल में बैडमिंटन कोर्ट निर्माण के लिए 50 हजार रुपए प्रदान करने की घोषणा की।
मुख्य संसदीय सचिव ने इस अवसर पर विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर स्कूल के छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
मुख्य संसदीय सचिव ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्रों को 2100 रुपए तथा आयोजन समिति को 21 हजार रुपए देेने की घोषणा भी की।
उन्होंने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनी और इनके शीघ्र निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत कोहू के प्रधान ओम प्रकाश, ग्राम पंचायत जयनगर के प्रधान राजेन्द्र शर्मा, ग्राम पंचायत मलौंण की प्रधान गोदावरी, ग्राम पंचायत सौर के प्रधान, ग्राम पंचायत कोहू के उप प्रधान मदन लाल, ग्राम पंचायत जयनगर के उप प्रधान सुरजीत सिंह, बीडीसी सदस्य गीता राम वर्मा, ग्राम पंचायत कोहू के वार्ड सदस्य सुखदेई, रामकिश्न, इंद्रलाल, खण्ड कांग्रेस समिति अर्की के पूर्व अध्यक्ष रमेश ठाकुर, बाघल लैंड लूजर समिति के प्रधान जगदीश ठाकुर, महिला मण्डल कोहू की प्रधान मंजू देवी, वन मण्डलाधिकारी नालागढ़ एच.के. गुप्ता, राजकीय उच्च विद्यालय कोहू की प्रधान अर्चना कुमारी, एस.एम.सी प्रधान कमल देव सहित अध्यापक, छात्र व अभिभावक उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा ने सनवाल स्कूल में बांटा बाल-अधिकारों के साथ नशे की बुराई का ज्ञान

सोशल मीडिया में चल रही ब्लैकमेलिंग सहित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की कार्यप्रणाली के बारे में किया जागरूक एएम नाथ। चम्बा :  चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनवाल में बच्चों, अध्यापकों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों को होटल मैनेजमेंट डिग्री करने का मौका

हमीरपुर 15 फरवरी। भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड केटरिंग टैक्नोलॉजी बेंगलूरू से होटल मैनेजमेंट में तीन वर्षीय या चार वर्षीय डिग्री करने का अवसर है। जिला सैनिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारतीय कबड्डी टीम की कप्तान रितु नेगी को राष्ट्रपति से मिला अर्जुन अवॉर्ड : हिमाचल की बेटी ने बढ़ाया मान

एएम नाथ। शिमला  :  हिमाचल प्रदेश की बेटी और भारतीय कबड्डी टीम की कप्तान रितु नेगी ​​​​​​को मंगलवार को अर्जुन अवार्ड मिला। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत 10 लाभार्थियों को 60-60 हजार की एफडी की प्रदान

रोहित जसवाल। / एएम नाथ। ऊना, 30 जनवरी. उपायुक्त जतिन लाल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के अंतर्गत जिला ऊना के 10 पात्र लाभार्थियों को विवाह हेतु दी जाने वाली सहायता राशि की...
Translate »
error: Content is protected !!