समस्याओं का यथोचित समाधान करना प्रदेश सरकार की वचनबद्धता , प्रदेश सरकार सभी वर्गों के संतुलित विकास के लिए कार्यरत – डॉ. शांडिल

by
सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के संतुलित विकास के साथ हिमाचल प्रदेश को देश का सबसे विकसित राज्य बनाना प्रदेश सरकार का उद्देश्य है और इस दिशा में राज्य सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही योजनाएं आशातीत परिणाम ला रही हैं। डॉ. शांडिल आज सोलन ज़िला की ग्राम पंचायत सेर बनेड़ा के गांव ओयली तथा ग्राम पंचायत मशीवर में ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत जन समस्याओं का निराकरण कर रहे थे।
डॉ. शांडिल ने कहा कि गांव की समस्याओं को नज़दीक से देखने व उनके समाधान के लिए सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आरम्भ किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है और इस लक्ष्य की प्राप्ति में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम मील का पत्थर सिद्ध होगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के संवेदनशील नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने सुखाश्रय योजना आरम्भ की है। उन्होंने कहा कि समाज के संवेदनशील आश्रित वर्ग का सहारा बनने के लिए यह योजना आरम्भ की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार 27 वर्ष तक के बेसहारा बच्चों को 4,000 रुपये मासिक जेब खर्च, कोचिंग के लिए एक लाख, तीन बिस्वा भूमि और मकान निर्माण के लिए 03 लाख रुपये, विवाह के लिए दो लाख रुपये का अनुदान और सूक्ष्म व लघु उद्योग लगाने के लिए दो लाख रुपये का अनुदान प्रदान कर रही है। सुखाश्रय योजना के तहत मुख्यमंत्री सुखाश्रय कोष का भी गठन भी किया गया है। इसके तहत लगभग 04 हजार से अधिक बेहसहारा बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के रूप में अपनाया गया है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा के युग में अपनी पहचान स्थापित करने के लिए अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है। इसके दृष्टिगत प्रदेश सरकार ने आगामी सत्र से सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी भाषा में शिक्षा आरम्भ करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय छात्रों के बेहतर भविष्य का निर्माण करने में सहायक बनेगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने ओयली में खेल मैदान के निर्माण के लिए 02 लाख रुपए, गांव ओयली में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 1.50 लाख रुपए, महिला मण्डल ओयली को बर्तन इत्यादि क्रय करने के लिए 25 हजार रुपए तथा महिला मण्डल बस्सी ओयली को 25 हजार रुपए प्रदान करने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत मशीवर की समस्याओं का चरणबद्ध रूप से समाधान किया जाएगा। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि हर समस्या का यथोचित समाधान होगा और क्षेत्र की जायज़ मांगों को पूरा किया जाएगा।
उन्होंने ग्राम पंचायत सेर बनेड़ा में बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत बेटियों को सम्मानित किया तथा गोद भराई व अन्न प्राशन संस्कार पूर्ण करवाया।
स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनी और सम्बन्धित अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जोगिन्द्रा बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, खण्ड कांग्रेस समिति के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, ज़िला कांग्रेस समिति के महासचिव रविन्द्र कांत, नगर निगम सोलन के मनोनीत पार्षद रजत थापा, ग्राम पंचायत सेर बनेड़ा की प्रधान हेमन्त शर्मा, ग्राम पंचायत सेर बनेड़ा के उप प्रधान रविकांत, ग्राम पचंायत मशीवर के उप प्रधान नरेश कुमार, ग्राम पंचायत मशीवर के प्रधान नरेन्द्र ठाकुर, ग्राम पंचायत मशीवर के उप प्रधान नरेश कुमार, महिला मण्डल ओयली की प्रधान कृष्णा वर्मा, महिला मण्डल सेर बनेड़ा की प्रधान सुलेखा कंवर, वार्ड सदस्य ग्राम पंचायत सेर बनेड़ा अंशु वाला, शांति देवी, कमल कुमार, बीडीसी सदस्य कली राम, उपमण्डलाधिकारी सोलन कविता ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. राजन उप्पल, तहसीलदार सोलन मुल्तान सिंह बनियाल, सीडीपीओ सोलन कविता गौतम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा ग्रामीण उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

9 पूर्व विधायक सीआरपीएफ का सुरक्षा घेरे में करेंगे चुनाव प्रचार और रैलियां : घर पर भीसीआरपीएफ के ही सुरक्षा बल रहेंगे तैनात

शिमला | भाजपा में शामिल हुए 9 पूर्व विधायक सीआरपीएफ का सुरक्षा घेरे में चुनाव प्रचार और रैलियां करेंगे। उनके घर पर भी सुरक्षा बल हर दम तैनात रहेंगे। जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रशांत किशोर ने पहली बार कराया अपनी पत्नी का सार्वजनिक परिचय : खुलासा किया कि उनके पीछे कौन-सी ताकत , जो उन्हें राजनीति में आगे बढ़ने के लिए कर रही प्रेरित कर रही

पटनाc: चुनावी रणनीतिकार से राजनीति में कदम रखने वाले प्रशांत किशोर 2 अक्टूबर को अपने अभियान को पार्टी के रूप में लॉन्च करेंगे। हाल ही में उन्होंने पटना में एक महिला सम्मेलन का आयोजन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्यूपिटर इंटरनेशनल ने बद्दी में सफाई अभियान चलाया : 5 हजार किलो सूखा व गीला कचरा इक्टठा किया

लोगों से सहयोग की अपील की बीबीएन, 25 फरवरी (तारा) : पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ज्यूपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड कंपनी ने बद्दी में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया, जिससे लगभग 5,000 किलो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रवासी हिमाचलियों से संस्कृति और पहचान बनाए रखने का आह्वान : जय राम ठाकुर बोले, हिमाचल को दिल में बनाए रखें प्रवासी हिमाचली

प्रवासी हिमाचलियों के बच्चों के लिए पांच प्रतिशत सीटें आरक्षित करने की मांग एएम नाथ। नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रवासी हिमाचलियों से अपने...
Translate »
error: Content is protected !!