एसडीएम और पीड़िता शादी करने के इच्छुक : एसडीएम ऊना को अंतरिम अग्रिम जमानत

by

एएम नाथ : शिमला :  हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपित एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान को अंतरिम अग्रिम जमानत दी है और पुलिस जांच में सहयोग करने का आदेश दिया। कोर्ट ने सरकार को 16 अक्टूबर तक स्टेट्स रिपोर्ट दायर करने का आदेश दिया।

मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि दोनों पक्ष शादी करने के इच्छुक हैं और बुजुर्ग इस दिशा में कार्य कर रहे हैं। इस पर कोर्ट ने प्रार्थी को अंतरिम राहत देने का निर्णय सुनाया और उसे जांच में सहयोग करने के आदेश जारी किए।

न्यायाधीश राकेश कैंथला के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। कोर्ट ने प्रारंभिक सुनवाई में आरोपित को अंतरिम अग्रिम जमानत देने से इन्कार किया था। साथ ही सरकार को नोटिस जारी कर जांच रिपोर्ट दायर करने का आदेश दिया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पिपलू मेला संपन्न : हजारों श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद समापन समारोह में राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार रहे मुख्य अतिथि

रोहित जसवाल। बंगाणा (ऊना), 26 जून. जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेला-2026 का तीन दिवसीय आयोजन शुक्रवार को संपन्न हो गया। 24 से 26 जून तक आयोजित मेले में ऊना सहित विभिन्न जिलों तथा पड़ोसी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

11 करोड़ से बनेगी अरलू-किटपल सड़क, जल्द करेंगे शिलान्यासः वीरेंद्र कंवर

वीरेंद्र कंवर ने किया करौड़, अरलू कुंदों, अरलू, भरमौत, चकसर दगड़ू, मजियानी, लवांकड तथा रीबाड़ में की संपर्क से समर्थन यात्रा ऊना, 2 फरवरीः ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहीद पुलिस जवानों का बलिदान हमारी प्रेरणा, उनके परिवार हमारी जिम्मेदारी: डीजीपी

भराड़ी पुलिस मैदान में पुलिस स्मृति दिवस मनाया, कर्तव्य निभाते हुए प्राण न्योछावर करने वाले जवानों को दी श्रद्धांजलि एएम नाथ।  शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से बुधवार को शिमला स्थित पुलिस मैदान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रामपुर बैली ब्रिज 6 से 9 जुलाई तक रहेगा बंद : यातायात चंद्र लोक कॉलोनी से ऊना ब्रिज तक डायवर्ट

रोहित जसवाल। ऊना, 4 जुलाई :  ऊना-संतोषगढ़ रोड पर स्थित रामपुर अस्थायी बैली ब्रिज (आरडी 1/760) मरम्मत कार्य के चलते 6 से 9 जुलाई (चार दिनों) तक यातायात की आवाजाही के लिए बंद रहेगा।...
Translate »
error: Content is protected !!