देनोवाल खुर्द में युवक की रहस्यमयी स्थिति में मौत : नशे की ओवरडोज से मौत होने का संदेह

by
गढ़शंकर, 8 अक्तूबर : गढ़शंकर के निकटवर्ती  गांव देनोवाल खुर्द में आज एक युवक की रहस्य में स्थिति में शव मिला । लोगों ने गांव में स्थित गुगा जाहर पीर की जगह पर एक अज्ञात युवक (24-25 वर्ष)  मृत अवस्था में देखा तो पुलिस को सूचित किया। मृतक के मुंह से झाग निकल रही थी और पास ही घास में एक सिरिंज भी पड़ी थी। जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत किसी नशीले पदार्थ की ओवरडोज़ से हुई है। वर्णनीय है कि यह गांव नशे  के व्यापार विशेष रूप से चिट्टा बेचने के आरोप में सुर्खियों में लगातार बना हुआ है।
एसएचओ गढ़शंकर इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह सेखों ने संपर्क करने पर बताया कि अभी तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है।  मौत के कारणों की अभी जाँच की जा रही है और पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।  जिसकी रिपोर्ट आने पर ही मुख्य तौर पर मौत के कारण का पता चलेगा। अज्ञात युवक का शव सिवल अस्पताल में पहचान के लिए रख दिया गया है।

गांव देनोवाल खुर्द में काफी संख्या में लोग  नशे के धंधे में लिप्त :  गांव देनोवाल खुर्द ( वस्ती सैसीयां) में इससे पहले भी एक दर्जन के करीब युवकों के रहस्यमय में स्थिति में शव मिल चुके है और नशे के वेचने की के बार वीडियो वायरल हो चुकी है। पुलिस ने काफी संख्या में महिलाओं सहित पुरषो पर भारी संख्यां में नशीले पदार्थ बरामद कर मामले दर्ज किए है। लेकिन अधिकांश मामलों में मामूली बरामदगी की दिखाई जाती है।  पुलिस ने इस गांव में गत 6 महीने 3 बार कासो आपरेशन भी चलाया। लेकिन नशे के धंधा करने वाले पहले की तरह धंधे में लगे है और रोजाना शरेआम काफी संख्या में युवक नशीले पदार्थ खरीदने आते है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

NRI युवक की गोली मारकर नेशनल हाईवे पर हत्या : शादी समारोह से अपनी थार कार में आ रहा थावापस

पठानकोट  : पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे पर गांव परमानंद के पास उसे समय दहशत का माहौल बन गया, जब स्थानीय लोगों ने आज सुबह एक युवक की लाश सड़क किनारे पड़ी देखी, जिसके बाद स्थानीय लोगों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गद्दी चरवाहों को अमेरिका द्वारा 26% टैरिफ लगाए जाने से आजीविका खोने का डर

एएम नाथ।बैजनाथ  :  भारत से अमेरिका को निर्यात किए जाने वाले सामानों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 26 फीसदी टैरिफ लगाने की हाल ही में की गई घोषणा ने हिमाचल प्रदेश के गद्दी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का विधायक चन्द्रशेखर ने किया दौरा… दिया सहायता का आश्वासन

एएम नाथ। धर्मपुर, 12 जूलाई :  विधायक चन्द्रशेखर ने आज शनिवार को टीहरा और तनिहार पंचायत में हाल ही में हुए भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। सकोह में एक घर को इस आपदा...
article-image
पंजाब

दिनदहाड़े मर्डर : अज्ञात हमलावरों ने मेडिकल स्टोर के मालिक रणदीप सिंह का गोली मारकर कर दी हत्या

डेरा बाबा नानक :  पंजाब में एक मर्डर की घटना सामने आई है। बटाला में मेडिकल स्टोर के मालिक रणदीप सिंह की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक,...
Translate »
error: Content is protected !!