मेडिकल स्टोर पर फायरिंग : तीन नकाबपोश मोटरसाइकिल पर आए और एक नए मोटरसाइकिल से उतर कर दो गोलियां मारी और वीडियो बनाई फिर हुए फरार, मेडिकल स्टोर मालिक बाल बाल बचा

by

गढ़शंकर l गढ़शंकर श्री आनंदपुर साहिब रोड पर स्थित अड्डा बोड़ा में वर्मा मेडिकल स्टोर पर मोटरसाइकिल स्वारों दुआरा फायरिंग की और फरार हो गए। गोलियां लगने से मेडिकल स्टोर का मेंन टाफ़न टूट कर बिखर गया। लेकिन मेडिकल स्टोर मालिक बाल बाल बच गया।


अड्डा बोड़ा में वर्मा मेडिकल स्टोर के बाहर रात करीब पौने नौ बजे मोटरसाइकिल पर तीन नकाबपोश सवार आकर रुके और उनमें से एक युवक ने उतर कर मेडिकल स्टोर की और फायरिंग कर दी औए दो गोलियां मेडिकल स्टोर के मुख्य दरवाजे पर लगे टाफ़न लगी और टाफ़न टूट कर बिखर गया। इसी बीच मेडिकल स्टोर मालिक डॉ. दारा बर्मा साइड पर हो गया और गोलियां से बच गया। फायरिंग करने वाले युवक ने गोलियां मारने के बाद वीडियो बनाई और फिर गढ़शंकर की और तीनों फरार हो गए। सूचना मिलते ही एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और मौके का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी।

बोड़ा के सरपंच कुलदीप कुमार ने बताया कि ऐसा लग रहा है के दहशत फैलाने और डराने के लिए फायरिंग की गई। तीन नकाबपोश मोटरसाइकिल सवार रोडमाजरा साइड से आए और जिनमे से एक नए उत्तर कर फायरिंग की और फिर गढ़शंकर शहर की और फरार हो गए।
मेडिकल स्टोर के मालिक डॉ. दारा : जैसे गोलियां की आवाज आई और मैं भाग कर पीछे के दरवाजे के अंदर चला गया। मुझे तो कुछ समझ नही आया।
एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों : मेडिकल स्टोर पर फायरिंग की गई है।कोई जानी नुकसान नही हुया है। चारों और आरोपियों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी कर दी गई है। रंगदारी मांगने की बात अभी तक साहमने नही आई।

दो दिन पहले 6 अक्टूबर को अड्डा झूँगीयां में सीमेंट की दुकान पर दुकान मालिक पर दो नकाबपोश मोटरसाइकिल स्वारों ने फायरिंग की थी और उससे एक घंटा पहले उसके सगे भाई चमन लाल संजू से 50 लाख रूपए की व्हाट्सएप पर काल कर रंगदारी मांगी थी। इससे पहले जनवरी महीने में भी संजू से 50 लाख की रंगदारी व्हाट्सएप पर काल कर मांगी गई थी। जनवरी महीने में रंगदारी मांगने वाले आरोपी को तब पुलिस ने पकड़ लिया था और मामला अदालत में चल रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कंडी नहर अब रामपुर बिलड़ो के पास टूटी, आधा दर्जन गांवों में पानी घुसा , सैकड़ो एकड़ फसल खराब

पंचायत द्वारा हिमाचल प्रदेश के क्रेशर को दिए रास्ते मे आए बारिश के पानी से कंडी नहर को टूटी, आधा दर्जन गांवों के घरों व फसलों में पानी भरा गढ़शंकर : कंडी नहर में...
article-image
पंजाब

रेलवे द्वारा बंद किए गए फाटक को खोलने की मांग को लेकर लोगों का धरना जारी

गांवों की पंचायतों ने कहा कि अगर जल्द रेलवे फाटक ना खोला गया तो 13 फरवरी को किया जाएगा चक्का जाम गढ़शंकर : गढ़शंकर से होकर गुजरती नवांशहर-जेजों रेल लाइन पर रेलवे द्वारा करीब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व विधायक एच एस फूलका अकाली दल में होंगे शामिल

पंजाब से आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक एवं मानवाधिकार अधिवक्ता हरविंदर सिंह फूलका ने घोषणा की कि वह शिरोमणि अकाली दल (SAD) में शामिल होंगे। फूलका की यह घोषणा अकाल तख्त द्वारा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की वजह यह है ? …जानिए इनसाइड स्टोरी

नई दिल्ली : सदन से लेकर सार्वजनिक कार्यक्रमों तक मुखर रहने वाले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे को देश की राजनीति के जानकार अनायास नहीं मान रहे हैं। खुलकर तो नहीं, लेकिन कुछ इसे...
Translate »
error: Content is protected !!