घिनौना सच : नशे की लत लगाकर पति ने पत्नी को देह व्यापार में धकेला

by

मोगा : मोगा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने ही पति पर नशा देकर देह व्यापार में धकेलने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, उसकी शादी तीन साल पहले गौरव नाम के युवक से प्रेम विवाह किया था।

शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन शादी के दो साल बाद पति का असली चेहरा सामने आ गया।

महिला ने बताया कि उसका पति एक होटल में काम करता था. करीब एक साल पहले उसने उसे हेरोइन का नशा देना शुरू कर दिया. नशे की लत लगने के बाद पति ने उसे ग्राहकों के पास भेजना शुरू कर दिया. आरोपी खुद ग्राहकों से संपर्क करता था और कई बार पत्नी को होटल तक छोड़कर जाता था. यह सिलसिला करीब एक साल तक चलता रहा।

नशे की लत लगाकर देह व्यापार में धकेला

कुछ दिन पहले महिला नशे की हालत में सड़क पर पड़ी मिली. राहगीरों की सूचना पर मायके वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. होश आने पर महिला ने अपनी पूरी कहानी परिवार को बताई. इसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पति गौरव को गिरफ्तार कर लिया है. डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ अनैतिक तस्करी निवारण अधिनियम (Immoral Traffic Prevention Act) के तहत केस दर्ज किया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जब सच सामने आये तो अपने परिवारों से भी नज़रे न मिला पाओ : सत्ता के नशे में किसी को नीचा दिखाने के जुनून में ऐसा न हो जाये – स्वाति मालीवाल ने बोला जोरदार हमला

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेहद करीबी और आप पार्टी से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को लेकर पूरे देश की राजनीति में हलचल मची हुई है। भारतीय जनता पार्टी जहां एक ओर...
article-image
पंजाब

अमेरिका से वापस भेजे जा रहे भारतीय : पंजाब पुलिस के लिए प्रत्यर्पण की प्रक्रिया को आसान बनाने का मौका

अमेरिका से भारत लौट रहे अवैध प्रवासियों की पहली फ्लाइट चर्चा में है लेकिन इस वापसी के पीछे एक और बड़ा फायदा होने वाला है। पंजाब पुलिस ने लगभग 100 कुख्यात अपराधियों की पूरी...
article-image
पंजाब

Faceless RTO Services a Landmark

Hoshiarpur/Nov.4/ Daljeet Ajnoha – Backfinco Chairman Sandeep Saini has expressed gratitude to Punjab Chief Minister Bhagwant Singh Mann for introducing fully faceless RTO (Regional Transport Office) services across the state. Saini described the initiative...
article-image
पंजाब

तैरती रही मां की लाश : 5 साल का मासूम मदद के लिए पुकारता रहा

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर पत्थर दिल इंसान की आंखों से भी आंसू छलक जाएं. ये वीडियो पंजाब के बाढ़ग्रस्त इलाके का बताया जा रहा है, जहां...
Translate »
error: Content is protected !!